HomeUncategorizedअस्सी घाट पर आकाशदीप से जगमगाया घाट, गंगा सेवा समिति ने शहीदों...

अस्सी घाट पर आकाशदीप से जगमगाया घाट, गंगा सेवा समिति ने शहीदों और दिवंगत पर्यटकों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

चीफ एडिटर : अमर नाथ साहू
यूपी हेड : अजय लखमानी

वाराणसी: कार्तिक महीने में अस्सी घाट पर गंगा सेवा समिति द्वारा आयोजित आकाशदीप समारोह ने घाट और आस-पास के क्षेत्र को पूरी तरह रोशनी से जगमगा दिया। इस अवसर पर समिति ने शहीदों और पहलगांव में निधन हुए पर्यटकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। विकास पाण्डेय ने बताया कि पौराणिक ग्रंथों में आकाशदीप की विशेष आध्यात्मिक मान्यता है। आकाश परम ब्रह्मा और परमात्मा का प्रतीक माना जाता है, जबकि बांस की पिटारी में रखे छोटे-छोटे दीप जीवन और आत्मा का प्रतिनिधित्व करते हैं।

कार्तिक महीने में अस्सी घाट पर गंगा सेवा समिति द्वारा आयोजित आकाशदीप समारोह ने घाट और आस-पास के क्षेत्र को पूरी तरह रोशनी से जगमगा दिया। इस अवसर पर समिति ने शहीदों और पहलगांव में निधन हुए पर्यटकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। विकास पाण्डेय ने बताया कि पौराणिक ग्रंथों में आकाशदीप की विशेष आध्यात्मिक मान्यता है। आकाश परम ब्रह्मा और परमात्मा का प्रतीक माना जाता है, जबकि बांस की पिटारी में रखे छोटे-छोटे दीप जीवन और आत्मा का प्रतिनिधित्व करते हैं।

आकाशदीप का यह प्रकाश न केवल श्रद्धा और भक्ति को दर्शाता है, बल्कि दिवंगत आत्माओं के पुण्य पथ पर उनके मार्ग को रोशन करने का भी प्रतीक है। इस बार विशेष रूप से पहलगांव में दिव्यांग पर्यटकों की याद में भी दीप जलाया गया, ताकि उनके आत्मा की शांति सुनिश्चित हो सके। गंगा सेवा समिति ने बताया कि पूरे कार्तिक महीने में यह आकाशदीप प्रतिदिन जलाए जाएंगे, जिससे घाटों का नजारा अत्यंत मनोरम और आध्यात्मिक रूप से प्रेरक बनेगा।

समिति के अनुसार इस आयोजन का उद्देश्य न केवल श्रद्धा और भक्ति को बढ़ावा देना है, बल्कि लोगों में सामाजिक चेतना और दिवंगत आत्माओं के प्रति सम्मान की भावना को भी जागृत करना है। घाट पर मौजूद स्थानीय लोग और श्रद्धालु इस कार्यक्रम का आनंद लेते हुए दीपों की रोशनी में भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते नजर आए।।।

RELATED ARTICLES

Most Popular