HomeUncategorizedवाराणसी में तस्करों को पकड़ने गए सिपाही को मारी गोली, लंका थाने...

वाराणसी में तस्करों को पकड़ने गए सिपाही को मारी गोली, लंका थाने का है पूरा मामला

चीफ एडिटर : अमर नाथ साहू

वाराणसी। में शुक्रवार देर शाम ATS से ट्रेनिंग लेने वाले लंका थाने के सिपाही को तस्करों ने गोली मार दी। सिपाही को तीन गोलियां लगीं। एक गोली हाथ, जबकि 2 कमर के ऊपरी हिस्से में लगी हैं। सिपाही को गंभीर हालत में BHU के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।
वहीं, मुठभेड़ में घायल एक बदमाश के बाएं पैर में गोली लगी है। एक बदमाश फायरिंग के बाद मौके से भाग निकला। घटना की जांच के लिए तीन टीमें बनाई गई हैं। वारदात 8:30 बजे सुंदरपुर सब्जी मंडी के पीछे आशुतोष नगर की है।
आपको बताते चलें कि शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे अवैध असलहों की बिक्री की सूचना पर लंका थाने की क्राइम टीम के चार सिपाही पहुंचे थे। इस दौरान पुलिस टीम पर दो आरोपियों ने फायरिंग कर दी। इसमें कांस्टेबल अमित शुक्ला घायल हो गए। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में मुख्य आरोपी राज विश्वकर्मा के बाएं पैर में गोली लगी।
उसे उपचार के लिए ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। वहीं, दूसरा आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना लंका थाना क्षेत्र में नरिया चौराहे के आगे हुई।
डीसीपी गौरव बसंवाल के मुताबिक, पुलिस को गोपनीय सूचना मिली थी कि कुछ लोग अवैध असलहों की बिक्री कर रहे हैं। इसके आधार पर लंका थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। वहां मौजूद दोनों आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। इसमें कांस्टेबल अमित शुक्ला को गोली लगी। उन्हें तत्काल ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया, जहां उनकी हालत सामान्य बताई जा रही है।

प्रयागराज के रहने वाले हैं सिपाही अमित शुक्ला

घायल सिपाही अमित शुक्ला मूल रूप से प्रयागराज के लूकरगंज के रहने वाले हैं। उनके पिता का नाम सूर्य मणि शुक्ला है। परिवार में उनकी तीन साल की एक बेटी है।
अमित शुक्ला पिछले तीन साल से वाराणसी के लंका थाने में तैनात हैं। इससे पहले वह वाराणसी एसओजी (स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप) में भी काम कर चुके हैं। उन्होंने एटीएस (आतंकवाद निरोधक दस्ता) से ट्रेनिंग भी ली है।

RELATED ARTICLES

Most Popular