चीफ एडिटर – अमर नाथ साहू
डिस्ट्रिक ब्यूरो – राकेश वलेचा

मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के पूरे गांव में गुरुवार दोपहर पानी की टंकी के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइक सवार घायल हो गए।
घायलों की पहचान पूरे गांव के निवासी विशाल सरोज और विशाल विश्वकर्मा के रूप में हुई है। विशाल सरोज के पिता का नाम मनोज सरोज है, जबकि विशाल विश्वकर्मा के पिता का नाम कैलाश विश्वकर्मा है।
विशाल सरोज बाजार से पूरे गांव की ओर जा रहे थे। वहीं, विशाल विश्वकर्मा गांव से बाजार की ओर जा रहे थे। इसी दौरान दोनों की बाइक आमने-सामने टकरा गई।
ग्रामीणों ने दोनों को निजी वाहन से पास के अस्पताल पहुंचाया। दोनों का इलाज जारी है।



