HomeUncategorizedनौकरी दिलाने के बहाने युवती को ले गया: दुष्कर्म और धमकी के...

नौकरी दिलाने के बहाने युवती को ले गया: दुष्कर्म और धमकी के आरोप में पिता-पुत्र गिरफ्तार, नोएडा भेजने की भी बात सामने आई

चीफ एडिटर – अमर नाथ साहू
ब्यूरो – राकेश सदेजा

बहला-फुसलाकर ले जाने, दुष्कर्म और धमकी देने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी और उसके पिता को गिरफ्तार किया है। दोनों को सोमवार को कठिरांव स्थित उनके घर से पकड़ा गया। मामले में एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है।

पुलिस के मुताबिक, युवती 24 सितंबर को पढ़ने के लिए घर से निकली थी, लेकिन शाम तक वापस नहीं लौटी। परिजनों ने खोजबीन की तो गांव के विपिन कुमार उर्फ रिकू पर उसे बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया। शिकायत में कहा गया कि विपिन पहले भी युवती को परेशान करता था और शादी के लिए दबाव बनाता था। इस काम में दीपक कुमार और विजय कुमार के सहयोग का भी आरोप लगाया गया।

नौकरी का झांसा देकर ले जाने का आरोप

पूछताछ में विपिन ने पुलिस को बताया कि वह युवती को जानता था और उससे प्रेम करता था। आरोप है कि 24 सितंबर को नौकरी दिलाने के बहाने वह युवती को बटुक प्रसाद महिला महाविद्यालय, नयेपुर बरजी से अपने पिता विजय कुमार के पास ले गया। शादी की बात पर युवती के तैयार नहीं होने के बाद उसे पिता और दीपक की मदद से नोएडा भेजने की बात सामने आई। विपिन ने युवती से शादी करने की इच्छा जताते हुए उसे अपने साथ ले जाने और शारीरिक संबंध बनाने की बात भी स्वीकार की है। पुलिस ने विवेचना में दुष्कर्म और धमकी से संबंधित धाराएं बढ़ाई हैं।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कठिरांव निवासी विपिन कुमार सैनी (22) और उसके पिता विजय कुमार सैनी (46) के रूप में हुई है। फूलपुर पुलिस दोनों के खिलाफ विधिक कार्रवाई कर रही है। मामले में नामजद एक अन्य आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular