HomeUncategorizedबलिया में वीर नारियां सम्मानित: नया सवेरा संगठन का कार्यक्रम, पूर्व सैनिकों...

बलिया में वीर नारियां सम्मानित: नया सवेरा संगठन का कार्यक्रम, पूर्व सैनिकों को मिला हरसंभव सहयोग

ब्यूरो रिपोर्ट – NEWS HACK 24

बलिया के बांसडीह स्थित आदित्य मैरिज हॉल में सोमवार को नया सवेरा आर्मी संगठन की ओर से सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें वीर नारियों और पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया गया। संगठन की कमेटी ने वीर नारियों को भविष्य में आने वाली कठिन परिस्थितियों में हरसंभव सहायता प्रदान करने की घोषणा की।

कार्यक्रम में सपा नेता एवं पूर्व सैनिक अंगद मिश्र फौजी ने वीर नारियों और शहीदों के माता-पिता को नमन करते हुए कहा कि देश की रक्षा में अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों का योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता। वीर नारियों का सम्मान करना शहीदों के बलिदान का सम्मान करना है।

उन्होंने नया सवेरा आर्मी संगठन की पहल की सराहना करते हुए कहा कि हम सभी का कर्तव्य है कि वीर शहीदों के परिवारों के सुख-दुख में साथ खड़े रहें और उन्हें हरसंभव सहयोग दें।

RELATED ARTICLES

Most Popular