HomeUncategorizedफूलपुर पुलिस ने घर से पकड़े दो वारंटी: पिंडरा कोर्ट से जारी...

फूलपुर पुलिस ने घर से पकड़े दो वारंटी: पिंडरा कोर्ट से जारी था गैर जमानती वारंट, 2021 के मारपीट मामले में कार्रवाई

चीफ एडिटर – अमर नाथ साहू
डिस्ट्रीक ब्यूरो – राकेश वलेचा

पिंडरा। न्यायालय से वारंट जारी होने के बाद भी गिरफ्तारी से बचे दो आरोपियों को फूलपुर पुलिस ने सोमवार को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया। दोनों तड़सड़ा गांव के रहने वाले हैं। मारपीट के एक पुराने मामले में न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने यह कार्रवाई की।

पुलिस के मुताबिक, सोमवार को फूलपुर पुलिस क्षेत्र में गश्त और वारंटियों की तलाश कर रही थी। इसी दौरान टीम तड़सड़ा गांव पहुंची और संजय पटेल (45) तथा फूलचंद (46) को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के खिलाफ ग्राम न्यायालय, पिंडरा से गैर जमानती वारंट (NBW) जारी हुआ था।

मामला वर्ष 2021 का है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, मुकदमा संख्या 395/21 में मारपीट से संबंधित भारतीय दंड संहिता की धारा 323 के तहत कार्रवाई की गई थी। इसी मामले में न्यायालय के वाद संख्या 8747/22 से संबंधित वारंट के अनुपालन में दोनों की गिरफ्तारी की गई।

कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक राजित राम यादव और आरक्षी अजीत कुमार यादव शामिल रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular