चीफ एडिटर – अमर नाथ साहू
डिस्ट्रीक ब्यूरो – राकेश वलेचा

वाराणसी के जंसा थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर करीब 2:30 बजे एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। यह हादसा गोराई बाजार के पास हुआ। युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
घायल युवक का नाम भानु है, जो भदोही से अपने घर अकेलवा लौट रहा था। कार ने उसकी बाइक को पीछे से टक्कर मारी।
हादसे के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने भानु को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। वहां उसका इलाज चल रहा है। टक्कर मारने के बाद कार वाराणसी की तरफ भाग निकली।
वही मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को देते हुए उसे नजदीक के एक अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसका इलाज चल रहा है घटना में उसकी बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है




