HomeUncategorizedपुरानी रंजिश में भाई और भाभी को पीटा: वाराणसी के छतांव में...

पुरानी रंजिश में भाई और भाभी को पीटा: वाराणसी के छतांव में लाठी-डंडों से हमला, पति के सिर में गंभीर चोट आई

चीफ एडिटर – अमर नाथ साहू
क्राइम ब्यूरो – पंकज भाटिया

वाराणसी। पुरानी रंजिश में दो भाइयों के बीच शुरू हुआ विवाद मारपीट तक पहुंच गया। आरोप है कि एक भाई ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर दूसरे भाई पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। पति को बचाने पहुंची महिला को भी नहीं बख्शा। मारपीट में पति के सिर में गंभीर चोट आई, जबकि पत्नी को भी अंदरूनी चोटें लगने की शिकायत की गई है।

मामला सिंधोरा थाना क्षेत्र के छतांव गांव का है। गांव निवासी प्रमोद मिश्रा ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि 25 अक्टूबर की सुबह करीब 7 बजे उनके भाई राजकुमार मिश्रा और उनकी पत्नी खुशबू मिश्रा लाठी-डंडे लेकर पहुंचे। दोनों ने गाली-गलौज करते हुए उन पर हमला कर दिया। प्रमोद के सिर में गंभीर चोट लग गई। उन्हें बचाने के लिए पत्नी बबीता मिश्रा बीच में आईं तो आरोप है कि राजकुमार ने उनके साथ भी लात-घूंसों से मारपीट की।

धमकी देकर चले जाने का आरोप

प्रमोद के मुताबिक, मारपीट के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की। सिंधोरा पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 115 (2), 352 और 351(3) के तहत मुकदमा दर्ज किया है। थानाध्यक्ष सिंधोरा पंकज पाण्डेय ने बताया कि मामले की जांच उपनिरीक्षक विनोद कुमार राय को सौंपी गई है। आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular