चीफ एडिटर – अमर नाथ साहू
डिस्ट्रीक ब्यूरो – राकेश वलेचा

वाराणसी के शहावाबाद स्थित ठिकाना होटल में व्यापारी जनता पार्टी की बैठक हुई। इसमें व्यापारियों ने व्यापारी आयोग के गठन, 50 लाख पंजीकृत व्यापारियों में से छह क्षेत्रों से छह विधान परिषद सदस्य चुनने और व्यापारी सुरक्षा दुर्घटना बीमा लागू करने की मांग उठाई। व्यापारियों को सैनिक जैसा सम्मान देने की भी मांग की गई।
बैठक में जीएसटी के नाम पर अनावश्यक नोटिस जारी करने, सैंपलिंग और बाट-माप विभाग के जरिए व्यापारियों को परेशान करने तथा विभागीय शोषण पर रोक लगाने की मांग की गई। व्यापारियों के आयुष्मान कार्ड, शस्त्र लाइसेंस, ऑनलाइन व्यवस्था की समस्याओं के समाधान और दुकान जलने या क्षतिग्रस्त होने पर मुख्यमंत्री सहायता कोष से मदद देने की मांग भी रखी गई। व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ की मासिक बैठक नियमित कराने पर जोर दिया गया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव कुमार गुप्ता ने व्यापारियों से एकजुट होकर पार्टी मजबूत करने और अधिकारों के लिए आवाज उठाने का आह्वान किया। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष मोहन यादव, भगवती शर्मा, राधिका तिवारी, डॉ. शिवम सिंह, दशरथ केसरी, आशीष गुप्ता, बृजेश केसरी, प्रदीप अग्रहरि, शुभम सिंह, आरती पटेल और राष्ट्रीय प्रवक्ता गया गुप्ता सहित राष्ट्रीय व प्रदेश पदाधिकारी और व्यापारी मौजूद रहे। सभी का माला और अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया गया।



