चीफ एडिटर – अमर नाथ साहू
मण्डल ब्यूरो – चंदन रंजीत यादव

वाराणसी में जिला प्रशासन की पहल ‘सुबह-ए-बनारस’ के तहत शुक्रवार को ‘घाट संध्या’ हुई। इसमें नई दिल्ली की युवा कलाकार नैत्री गुप्ता ने कथक नृत्य पेश किया। उन्होंने अपनी प्रस्तुति से दर्शकों का दिल जीत लिया।
कथक शैली में नैत्री ने पद संचालन, लय-ताल और घुंघरूओं की झंकार से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में रुद्र शंकर मिश्रा ने बोल-पढ़त पर साथ दिया। उदय शंकर मिश्रा ने तबला बजाया और शक्ति मिश्रा ने गायन में संगत की।
कलाकार और संगतकारों के अच्छे तालमेल से प्रस्तुति और भी खास बन गई। प्रस्तुति के बाद बालेश्वर तिवारी ने नैत्री गुप्ता को प्रमाण पत्र दिया और आशीर्वाद भी दिया।
‘सुबह-ए-बनारस’ के संस्थापक और सचिव डॉ. रत्नेश वर्मा ने कार्यक्रम का आयोजन किया। डॉ. उत्कर्ष केसरी ने इसका संचालन किया। इस मौके पर कई दर्शक मौजूद थे और उन्होंने इस सांस्कृतिक शाम का लुत्फ उठाया।



