चीफ एडिटर – अमर नाथ साहू
क्राइम ब्यूरो – पंकज भाटिया

वाराणसी के मदनपुर क्षेत्र में गुरुवार को एक 3 मंजिला बिल्डिंग में आग लग गई। ग्राउंड फ्लोर पर पेंट-झाडू की दुकान की आग से लपटी भड़की। देखते ही देखते आग ने बिल्डिंग को पूरे चपेट में ले लिया। वहीं, आग से उठता धुएं का गुबार करीब 3 किमी दूर से दिखाई दिया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को दुकान से दूर रहने की हिदायत दी। दुकान के बगल में बैंक और कई होटल हैं, जबकि कुछ दूरी पर सोफा और अलमारी की पूरी मार्केट है। ऐसे में आग आसपास की दुकानों तक फैलने का खतरा बना हुआ है।




