HomeUncategorizedवाराणसी में गड्ढे से अनियंत्रित ऑटो पेड़ से टकराई,4 घायल: चौबेपुर में...

वाराणसी में गड्ढे से अनियंत्रित ऑटो पेड़ से टकराई,4 घायल: चौबेपुर में रिश्तेदारी से लौट रहे थे सभी, अस्पताल रेफर

चीफ एडिटर – अमर नाथ साहू
रिपोर्ट – अभिषेक सोनकर

वाराणसी के चौबेपुर में एक सड़क हादसे में 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वाराणसी-गाजीपुर मार्ग पर चौबेपुर बाजार के पास एक ऑटो सड़क पर बने गड्ढे के कारण अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। यह घटना रात करीब 10:30 बजे हुई।

घायल हुए लोगों की पहचान बजरडीहा निवासी आसिफ (32), निजामुद्दीन (33), एकलाख (32) और नाजिम (31) के रूप में हुई है। ये सभी रिश्तेदारी से अपने घर लौट रहे थे। चौबेपुर बाजार के खेल मैदान के पास ऑटो का पहिया सड़क पर बने गहरे गड्ढे में चला गया, जिससे ऑटो अनियंत्रित हो गई और सीधे पेड़ से जा टकराई।

हादसे के तुरंत बाद चौबेपुर निवासी सोनू सेठ समाज सेवी और स्थानीय लोगों ने घायलों को एंबुलेंस से नरपतपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) पहुंचाया। डॉक्टरों ने बताया कि घायलों के सिर में गंभीर चोटें आई हैं और कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जिला अस्पताल, वाराणसी रेफर कर दिया गया।

सूचना मिलने पर चौबेपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दुर्घटनाग्रस्त ऑटो को गड्ढे से बाहर निकाला। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाने में भी मदद की और मामले की आगे की कार्रवाई कर रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular