HomeUncategorizedवाराणसी में स्टंट करते बुलेट सवार तीन छात्र घायल: 80 की रफ्तार...

वाराणसी में स्टंट करते बुलेट सवार तीन छात्र घायल: 80 की रफ्तार में थे, उछलकर 50 मीटर दूर खेत में गिरे; एक ट्रामा सेंटर रेफर

चीफ एडिटर – अमर नाथ साहू
डिस्ट्रिक ब्यूरो – राकेश वलेचा

वाराणसी के मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के गौर गांव में सोमवार शाम एक तेज रफ्तार बुलेट अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे स्कूल के बोर्ड से टकरा गई। इस हादसे में बुलेट पर सवार तीन छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों छात्र बुलेट से उछलकर करीब 50 मीटर दूर खेत में जा गिरे।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को खजूरी के एक निजी अस्पताल ले गई। वहां एक छात्र की हालत गंभीर होने पर उसे ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया।

जानकारी के मुताबिक, मिर्जामुराद स्थित काशी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के छात्र रतन कुमार, प्रतीक कुमार और श्रेष्ठ एक दोस्त की बुलेट पर सवार होकर निगतपुर से मिर्जामुराद जा रहे थे। गौर गांव के पास एक स्कूल के सामने बुलेट अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बोर्ड से टकरा गई। हादसे के बाद वहां आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बुलेट की रफ्तार बहुत तेज थी। बाइक सवार हाथ छोड़कर स्टंट दिखा रहे थे और बुलेट करीब 80 किलोमीटर प्रति घंटे से ज्यादा की स्पीड में थी। इसी दौरान बुलेट अनियंत्रित होकर बोर्ड से टकरा गई।

मिर्जामुराद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने श्रेष्ठ नामक छात्र को गंभीर हालत में ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। बाकी दोनों छात्रों का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है।

हादसे के बाद पुलिस ने क्षतिग्रस्त बुलेट को अपने कब्जे में लेकर थाने पहुंचा दिया है। पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular