HomeUncategorizedरसड़ा रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव समेत पांच सूत्रीय मांगों को...

रसड़ा रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव समेत पांच सूत्रीय मांगों को लेकर रेल मंत्रालय को सौंपा ज्ञापन

ब्यूरो रिपोर्ट : रवि प्रताप आर्य

बलिया । व्यापार कल्याण समिति, रसड़ा के पदाधिकारियों द्वारा हस्ताक्षरित, रसड़ा रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं से संबंधित पांच सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सोमवार को हर्ष कुमार सोनी के नेतृत्व में गए प्रतिनिधिमंडल ने रेल मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली को सौंपा।
समिति के संरक्षक सुरेश चन्द ने बताया कि ज्ञापन में रसड़ा रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं के विस्तार तथा विभिन्न महत्वपूर्ण ट्रेनों के ठहराव की मांग की गई है। ज्ञापन में उल्लेखित है कि रसड़ा रेलवे स्टेशन, नगरपालिका परिषद रसड़ा, नगर पंचायत नगरा और कासिमाबाद सहित आसपास के गांवों तथा तहसील क्षेत्र के लोगों के लिए आवागमन का महत्वपूर्ण साधन है। इसके बावजूद यात्रियों को कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।
समिति ने मांग की है कि रसड़ा रेलवे स्टेशन पर गाड़ी संख्या 15715/15716, 13509/13510, 19053/19054 तथा 12527/12528 समेत अन्य संबंधित ट्रेनों का कम से कम दो मिनट का ठहराव सुनिश्चित किया जाय ताकि एस.सी.पी. की समस्या समाप्त होकर क्षेत्र के रेल यात्रियों को आवागमन में सुविधा मिल सके।
ज्ञापन में पूर्व में बंद की गई 55017/55018 छपरा–मऊ–छपरा के बीच चलने वाली पैसेंजर ट्रेन का पुनः संचालन शुरू करने तथा रसड़ा रेलवे स्टेशन पर मूलभूत यात्री सुविधाओं को बहाल करने तथा क्षेत्र की अन्य रेल समस्याओं के समाधान की भी मांग की गई है।
व्यापार कल्याण समिति ने रेल मंत्रालय से जनहित में उक्त मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए शीघ्र आवश्यक कार्रवाई करने का आग्रह किया है। समिति ने मांगों पर की गई कार्रवाई से प्रार्थी को अवगत कराने का भी अनुरोध किया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular