चीफ एडिटर – अमर नाथ साहू
रिपोर्ट – अभिषेक सोनकर

वाराणसी के ईश्वरगंगी वार्ड के पिपलानी कटरा के पास भोलेनाथ मंदिर के प्रांगण में रविवार की रात गदा-जोड़ी दंगल का आयोजन किया गया। इस आयोजन में जिले और जिले के बाहर के पहलवानों ने हिस्सा लिया।
प्रतियोगिता में औघड़नाथ तकिया के कल्लू पहलवान ने 54 किलो की गदा 36 बार फेर कर प्रथम रहे।
वहीं अखाड़ा रघुनाथ पहलवान लाले पहलवान ने 42-42 किलो की दो गदा एक साथ 11 बार फेरकर प्रथम रहे।
रात 12 बजे तक पहलवानों ने की जोर-आजमाइश
औघड़नाथ तकिया के माता भुवनेश्वरी देवी अखाड़ा समिति ने रविवार की शाम ईश्वर गंगी वार्ड में पिपलानी कटरा के पास भोलेनाथ मंदिर के प्रांगण में विशाल डंगाल का आयोजन कराया। यह दंगल गदा और जोड़ी फेरने का था।
जिसमें काशी के कई अखाड़ों के साथ ही साथ मिर्जापुर, चंदौली और गाजीपुर के पहलवान भी पहुंचे थे। सभी ने 54 किलो की गदा और 42-42 किलो की जोड़ी फेरकर जोर आजमाइश की।
कल्लू पहलवान और लाले ने तोड़ा रिकार्ड
आयोजन समिति के पप्पू यादव ने बताया – इस वर्ष जो पहलवान इस गदा और जोड़ी दंगल में जीते हैं। उन्होंने ने पिछले साल का रिकार्ड तोड़ा है। गदा में 54 किलो के गदा को कल्लू पहलवान ने 36 बार फेरा जबकि इसके पहले 29 बार फेरने का रिकार्ड था।
वहीं जोड़ी फेरने में लाले पहलवान ने 11 बार 42-42 किलो की जोड़ी फेरकर प्रथम रहे। उन्होंने पिंछले साल के रिकार्ड 10 बार को तोड़ दिया। इस दौरान सैकड़ों दर्शक मौजूद रहे।



