HomeUncategorizedवाराणसी में कल स्नेह युवा सम्मेलन का आयोजनः कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर...

वाराणसी में कल स्नेह युवा सम्मेलन का आयोजनः कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर होंगे मुख्य अतिथि, युवाओं को मिलेगा एक मंच

चीफ एडिटर – अमर नाथ साहू
मण्डल ब्यूरो – चन्दन रंजीत यादव

Oplus_16908288

वाराणसी के शिवपुर विधानसभा क्षेत्र के होलापुर में कल स्नेह युवा सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम होलापुर के पटेल नगर स्थित प्रकाश बैंक्वेट हॉल में शाम 5 बजे से शुरू होगा। आयोजकों के अनुसार, उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे।

सभी वर्गों के युवाओं को जोड़ने का प्रयास

आयोजकों ने बताया कि सम्मेलन का उद्देश्य अलग-अलग वर्गों के युवाओं को एक मंच पर लाना है। कार्यक्रम में युवाओं के बीच सकारात्मक ऊर्जा, राष्ट्र चेतना और आपसी सद्भाव को बढ़ावा देने से जुड़े विषयों पर चर्चा होगी।

विकास और शिक्षा पर होगी चर्चा

सम्मेलन में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में युवाओं की भूमिका पर विचार-विमर्श किया जाएगा। शिक्षा के महत्व, सामाजिक समानता, एकता और जागरूकता जैसे मुद्दों पर भी चर्चा प्रस्तावित है।

युवाओं और आम लोगों से अपील

आयोजकों ने सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों, युवाओं और आम नागरिकों से सम्मेलन में बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की है। सम्मेलन के माध्यम से युवाओं को सामाजिक गतिविधियों और विकास से जुड़े विषयों पर चर्चा का मंच देने की बात कही गई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular