HomeUncategorizedगंगा टास्क फोर्स का पौधारोपण अभियानः नन्हे हाथों ने रोपे पौधे; बच्चों...

गंगा टास्क फोर्स का पौधारोपण अभियानः नन्हे हाथों ने रोपे पौधे; बच्चों ने जवानों संग ली पर्यावरण संरक्षण की शपथ

चीफ एडिटर – अमर नाथ साहू
मण्डल ब्यूरो – रोहित गुप्ता

Oplus_16908288

सारनाथ इलाके की श्रीनगर कालोनी (अकथा) स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में एक वृहद पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 137 CETF 39-GR गंगा टास्क फोर्स और नमामि गंगे के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान भारत माता की जय के उद्घोष के साथ बच्चों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई गई।

इस दौरान सूबेदार जगदीश चंद और जिला संयोजक शिवम अग्रहरि के नेतृत्व में चलाई जा रही पर्यावरण साक्षरता मुहिम के तहत विद्यार्थियों ने खास अनुभव प्राप्त किया। बच्चों ने पेड़ों की सुखद छांव में बैठकर सेना के जवानों (सैनिकों) से पर्यावरण के विषय में महत्वपूर्ण शिक्षा ग्रहण की। जवानों ने उन्हें पेड़-पौधों की उचित देखरेख और जल संरक्षण के अहम विषयों के बारे में विस्तार से समझाया। इसके बाद सभी ने एक-एक पौधा रोपा और उनके आजीवन संरक्षण का बीड़ा उठाया।

Oplus_16908288

खुरपी लेकर बच्चों ने लगाए पौधे, बंटे सैपलिंग्स

पर्यावरण संरक्षण के इस कार्यक्रम के दौरान स्कूली बच्चों में गजब का उत्साह देखने को मिला। हाथों में फरसे और खुरपी लिए नन्हे बच्चों ने स्कूल परिसर में दर्जनों पौधे लगाए। कार्यक्रम के अंत में सभी बच्चों और उपस्थित लोगों के बीच पौधों का वितरण भी किया गया।

इस मौके पर मुख्य रूप से कार्यक्रम समन्वयक डॉ. नलिनी पाठक, स्कूल की प्रधानाचार्या प्रियंका यादव, गंगा सेवक जय विश्वकर्मा, पद्मावती चतुर्वेदी, ममता सिंह, हृदयांश सिंह, सुरेंद्र सिंह, भीम सिंह और राजेश शुक्ला सहित कई लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular