HomeUncategorizedगणपति पूजन के अंतिम दिन उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ः जगापट्टी में पूरी...

गणपति पूजन के अंतिम दिन उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ः जगापट्टी में पूरी रात चला रासलीला और जन जागरण का कार्यक्रम

चीफ एडिटर – अमर नाथ साहू
यूपी हेड – अजय लखमानी

Oplus_16908288

वाराणसी के ग्राम पंचायत जगापट्टी के ग्राम सचिवालय के पास पांच दिवसीय गणपति पूजन का अंतिम दिन था। इस दौरान गणपति रासलीला का आयोजन पूरी रात चला। रासलीला देखने के लिए दर्जनों गांवों से भक्त पहुंचे और इसका आनंद लिया।

गणपति रासलीला की शुरुआत वृंदावन से आए स्वामी संत राधारमण दास जी महाराज ने की। उनके साथ रामायण के जानकार राजबली त्रिपाठी और मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार से सम्मानित ग्राम प्रधान घनश्याम सिंह यादव भी मौजूद थे। सभी ने मिलकर आरती पूजन किया।

श्रद्धालुओं ने गणपति के जयकारे लगाए और डीजे की धुन पर नाचते-गाते हुए पटाखे छोड़े। पूजा पंडाल में गणपति भगवान का पूजन भूईली गांव के अमन तिवारी, पीयूष तिवारी और अमित तिवारी सहित अन्य पंडितों ने किया।

आदर्श ग्राम पंचायत जगापट्टी में स्थापित इस गणपति पूजा पंडाल में आपसी भाईचारे की मिसाल देखने को मिली। ग्रामीणों ने इस पहल की काफी तारीफ की।

इस आयोजन में मधुवन यादव, डॉ. राम प्रसाद, संजय यादव, संतोष पटेल, आशु मिश्रा, रेनू मौर्य, राजकुमार सोनकर, अमरजीत कुमार, इंद्रदेव, मनोज कुमार सहित कई लोगों का सहयोग रहा। गणपति पूजन समिति के संरक्षक अवनीश सिंह उर्फ दीपू सिंह, अजीत कुमार सिंह उर्फ आजाद सिंह, जयदीप माली, विनयी त्रिपाठी, लालजी माली, सागर सरोज, राजाराम माली, लालचान माली, मुन्नू राम, राहुल त्रिपाठी, शशि कुमार पासवान, पीएनबी शाखा प्रबंधक प्रशांत सिंह, किशन माली, रोहित गौड़, सत्यम सिंह, बृजेश सरोज, सतीश सरोज, अमित कुमार, अभिषेक माली, लाला सिंह, विनीत माली, आयुष माली, लकी माली, आशीष पासवान, गिरजा सोनकर, अनिल कुमार रामेश्वर, ललित कुमार तिवारी, संदीप कुमार गौड़, अनिल गोंड, सुनील माली, प्रियांशु माली, किशन सरोज, अजय माली, अजय सरोज, आशीष सिंह, नीतीश कुमार सिंह, प्रदीप माली, तुषार सिंह, विजय माली, चारु सिंह, विनोद माली, सुभाष माली, रिंकू सिंह और अमृत माली का भी सराहनीय सहयोग रहा।

Oplus_16908288

गणपति पूजा पंडाल में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया था। इसमें थानाध्यक्ष जंसा सत्यजीत सिंह, चौकी इंचार्ज रामेश्वर आदित्य सेन सिंह, एसआई अखिलेश सोनकर, अजय यादव, दीवान दिनेश यादव, रामानंद और नंदलाल सिंह शामिल थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular