चीफ एडिटर – अमर नाथ साहू
ब्यूरो चीफ – प्रदीप साह

वाराणसी जिले के चिरईगाँव में चोरों के हौसले इतने बढ़े हुए हैं कि अब वे पत्रकारों को भी निशाना बनाने से हिचक नहीं रहे हैं। यहां पीएचसी (प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र) के गेट के बाहर से एक पत्रकार की साइकिल चोरी हो गई। पत्रकार ने इस संबंध में पुलिस को शिकायत दी है।
जानकारी के मुताबिक, कमौली निवासी अनिल कुमार सिंह अपनी हरक्यूलिस साइकिल से खबरें इकट्ठा करने निकले थे। दोपहर में उन्होंने चिरईगाँव पीएचसी के मुख्य गेट के पास साइकिल खड़ी कर ताला लगाया। इसके बाद वे पास के ब्लॉक कार्यालय, पशु चिकित्सालय और बीज गोदाम की कवरेज के लिए चले गए।
दोपहर करीब 3 बजे जब अनिल सिंह वापस लौटे, तो उनकी साइकिल वहां से गायब थी। उन्होंने काफी देर तक आसपास पूछताछ की और साइकिल को ढूंढा, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला।
पीड़ित पत्रकार ने इस घटना के संबंध में चौबेपुर थाने और चिरईगाँव चौकी प्रभारी को लिखित शिकायत पत्र दिया है। उन्होंने मामला दर्ज कर जरूरी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में छोटी-मोटी चोरियों पर रोक न लगने से चोरों के हौसले लगातार बढ़ रहे हैं।
वही थाना प्रभारी अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि घटना का सीसीटीवी फुटेज निकला जा रहा है जल्द ही चोर को पकड़कर अग्रिम विधि कार्रवाई की जाएगी।



