चीफ एडिटर : अमर नाथ साहू

वाराणसी। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सिगरा पुलिस ने हत्या की नीयत से वादी का गला दबाकर जान से मारने का प्रयास करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान आदित्य पांडेय पुत्र मनोज कुमार पांडेय, निवासी थाना सिगरा, जनपद वाराणसी, उम्र करीब 22 वर्ष के रूप में हुई है।
पुलिस के मुताबिक पुलिस आयुक्त के निर्देश एवं पुलिस उपायुक्त काशी जोन के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस उपायुक्त काशी जोन तथा सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक सिगरा के कुशल नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी आदित्य पांडेय को 14 सितंबर 2026 को थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी क्षेत्र से गिरफ्तार किया।
बताया गया कि आरोपी पर वादी मुकदमा/पीड़ित का गला दबाकर हत्या करने का प्रयास करने का आरोप है। इस संबंध में मु0अ0सं0-0393/2026, धारा 109(1), 351(2), 352 भारतीय न्याय संहिता-2023, थाना सिगरा, कमिश्नरेट वाराणसी में मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
आरोपी का आपराधिक इतिहास भी लंबा
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी आदित्य पांडेय के विरुद्ध विभिन्न थानों में पहले से आठ मुकदमे दर्ज हैं। इनमें थाना चौक, कपसेठी, सिगरा और कैंट से संबंधित मुकदमे शामिल हैं। दर्ज मामलों में मारपीट, धमकी सहित विभिन्न गंभीर धाराओं के मुकदमे बताए गए हैं।
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी के विरुद्ध वर्ष 2021 में थाना चौक, कपसेठी व सिगरा में कई मुकदमे, वर्ष 2023 में सिगरा व कैंट थाने में मुकदमे, जबकि वर्ष 2025 में थाना सिगरा में दो मुकदमे दर्ज हैं।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक थाना सिगरा शिवाकान्त मिश्र, उ0नि0 शिवम चौधरी, नगर निगम थाना सिगरा तथा उ0नि0 श्याम मोहन गुप्ता, थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी शामिल रहे।



