चीफ एडिटर – अमर नाथ साहू
मण्डल ब्यूरो – चन्दन रंजीत यादव

वाराणसी में जंसा के हाथी बाजार में एक जनरल स्टोर में चोरी हो गई। चोर दुकान की दीवार फांदकर अंदर घुसे और करीब 05 हजार रुपये का सामान और 2 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गए। यह दुकान दिनेश गुप्ता की है, जो किराए के मकान में रहते हैं।
दिनेश गुप्ता सोमवार सुबह करीब 6 बजे अपनी दुकान पर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि दुकान का सारा सामान बिखरा पड़ा था। चोरी का पता चलते ही उन्होंने तुरंत 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलने पर जंसा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और जांच शुरू की। पुलिस ने दुकानदार दिनेश गुप्ता को मामले में कानूनी कार्रवाई का भरोसा दिया है।हाथी राम बाबा मंदिर से कुछ ही दूरी पर हुई इस चोरी की घटना से स्थानीय दुकानदारों और लोगों में चिंता बढ़ गई है।



