HomeUncategorizedभाजयुमो अध्यक्ष हेमांग जोशी पहुंचे काशी: बाबा विश्वनाथ और काल भैरव के...

भाजयुमो अध्यक्ष हेमांग जोशी पहुंचे काशी: बाबा विश्वनाथ और काल भैरव के के किए दर्शन, गलियों में किया भ्रमण

चीफ एडिटर – अमर नाथ साहू
मण्डल ब्यूरो – रोहित गुप्ता

Oplus_16908288

भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं वडोदरा लोकसभा क्षेत्र के सांसद डॉ. हेमांग जोशी के पहली बार काशी आगमन पर भाजपा एवं भाजयुमो कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। काशी आगमन पर वाराणसी एयरपोर्ट पर उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री रविंद्र जायसवाल के सुपुत्र आयुष जायसवाल ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का पुष्पगुच्छ एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया।

इस अवसर पर भाजयुमो के महानगर एवं जिला पदाधिकारी, प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश अध्यक्ष के साथ प्रदेश की पूरी टीम तथा क्षेत्रीय पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत के पश्चात राष्ट्रीय अध्यक्ष ने श्री काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचकर बाबा विश्वनाथ के दर्शन-पूजन किए। इसके बाद उन्होंने श्री कालभैरव मंदिर में दर्शन कर बाबा कालभैरव का आशीर्वाद प्राप्त किया।

दर्शन-पूजन के उपरांत वे काशी की प्राचीन गलियों में भ्रमण करते हुए नजर आए और काशी की संस्कृति, परंपरा एवं आध्यात्मिक वातावरण को करीब से महसूस किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत में वाराणसी उत्तरी विधानसभा के अंतर्गत तरना वार्ड में भव्य रोड शो का आयोजन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों ने पूरे उत्साह के साथ उनका स्वागत किया। क्रेन के माध्यम से विशाल पुष्पमाला पहनाकर राष्ट्रीय अध्यक्ष का अभिनंदन किया गया। पूरे मार्ग पर युवा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह और ऊर्जा देखने को मिली।

डॉ. हेमांग जोशी वडोदरा लोकसभा क्षेत्र से सांसद होने के साथ-साथ भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में देश के युवाओं का नेतृत्व कर रहे हैं। उनके प्रथम काशी आगमन ने संगठन के कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular