चीफ एडिटर – अमर नाथ साहू
डिस्ट्रिक ब्यूरो – राकेश वलेचा

चोलापुर पुलिस ने एक लूट की घटना का 24 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि दो नाबालिगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस की इस तेज कार्रवाई की इलाके के लोगों ने तारीफ की है। यह घटना 9 सितंबर की शाम करीब 7:45 बजे हुई थी।
गहनी गांव के मनोज कुमार राजभर ने पुलिस को बताया था कि बेनीपुर में चौरा माता मंदिर के पास तीन लड़कों ने उनसे मोबाइल और 600 रुपये छीन लिए थे।
इस शिकायत के आधार पर चोलापुर थाने में मुकदमा नंबर 378/2026, धारा 309 (4) और 317(2) बीएनएस के तहत केस दर्ज किया गया। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी।
प्रभारी निरीक्षक त्रिभुवन राम गौतम के निर्देश पर उपनिरीक्षक अनिकेत श्रीवास्तव, सिपाही विकास कुमार और सिपाही भावेश कुमार मिश्रा की टीम ने जांच शुरू की। 11 सितंबर को दोपहर करीब 2:50 बजे मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मां दुर्गा मंदिर (भटोली) के पास पिहीपट्टी चौराहे की ओर घेराबंदी कर तीनों को पकड़ लिया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान सचिन (18 वर्ष) के रूप में हुई है, जो दिलीप कुमार का बेटा और चोलापुर, वाराणसी के औरा गांव का रहने वाला है। हिरासत में लिए गए नाबालिगों में रुद्र प्रताप पाल (16 वर्ष), जो अरविंद पाल का बेटा और शिवरामपुर, चोलापुर का निवासी है, और शिवम गौड़ (16 वर्ष), जो बब्लू गौड़ का बेटा और काकेपुर, चोलापुर का निवासी है, शामिल हैं। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ कानून के मुताबिक आगे की कार्रवाई की जा रही है।



