HomeUncategorizedपाण्डेयपुर चौराहे से महावीर मंदिर चौराहे तक चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, यातायात...

पाण्डेयपुर चौराहे से महावीर मंदिर चौराहे तक चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, यातायात हुआ सुगम

चीफ एडिटर : अमर नाथ साहू

वाराणसी। यातायात व्यवस्था को सुचारु एवं सुगम बनाए रखने के उद्देश्य से गुरूवार को ACP कैंट के नेतृत्व में पाण्डेयपुर और कैंट थाना पुलिस की टीम ने पाण्डेयपुर चौराहा से महावीर मंदिर चौराहा तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। अभियान के दौरान सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटाकर आवागमन के लिए रास्ता साफ कराया गया।

पुलिस टीम ने चौराहे एवं मार्ग के आसपास सड़क पर अतिक्रमण कर यातायात प्रभावित करने वाले स्थानों को खाली कराया। कार्रवाई के दौरान सड़क पर अनावश्यक रूप से बाधा उत्पन्न करने वाले अतिक्रमण को हटाते हुए वाहन चालकों और राहगीरों के लिए मार्ग को सुगम बनाया गया।

ACP कैंट के निर्देशन में पाण्डेयपुर एवं कैंट थाने की टीम द्वारा की गई कार्रवाई से मार्ग पर यातायात व्यवस्था में सुधार देखने को मिला। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि प्रमुख मार्गों और चौराहों पर अतिक्रमण के कारण यातायात प्रभावित न हो, इसके लिए लगातार अभियान चलाया जाएगा।

अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम ने दुकानदारों एवं स्थानीय लोगों को सड़क और फुटपाथ पर दोबारा अतिक्रमण न करने की हिदायत भी दी। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित करने में मदद मिली।

RELATED ARTICLES

Most Popular