HomeUncategorizedसरकारी खड़ंजे पर आने-जाने को लेकर भिड़े दो पक्षः लाठी-डंडे चले, दंपती...

सरकारी खड़ंजे पर आने-जाने को लेकर भिड़े दो पक्षः लाठी-डंडे चले, दंपती समेत तीन लोग घायल हुए

चीफ एडिटर – अमर नाथ साहू
मण्डल ब्यूरो – रोहित गुप्ता

Oplus_16908288

पिण्डरा के फूलपुर थाना क्षेत्र के गोड़िया गांव में सरकारी खड़ंजे पर आने-जाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि लाठी-डंडे चल गए, जिसमें दंपती समेत तीन लोग घायल हो गए। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बन गया।

सूचना पर पहुंची पीआरबी 112 की टीम ने घायलों की जानकारी ली। गोड़िया निवासी अनिल कुमार ने फूलपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने आरोप लगाया कि गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे वीरेंद्र कुमार, विनय कुमार और बबिता देवी ने उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट की।

अनिल के सिर, हाथ और पैर में लाठी-डंडे और मुक्कों से चोटें आईं। जाते समय आरोपियों पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। अनिल के अनुसार, शोर सुनकर उनकी पत्नी उषा देवी बीच-बचाव करने पहुंचीं तो उनके साथ भी मारपीट की गई।

उषा के पेट, गर्दन और पेडू में चोटें आईं। घटना के बाद उषा ने तुरंत 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। हालांकि, मारपीट में दूसरे पक्ष के वीरेंद्र कुमार को भी कंधे में चोट लगने की बात सामने आई है।

थानाध्यक्ष फूलपुर इंस्पेक्टर अजय राज कपूर ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। तहरीर के आधार पर घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है और दोनों पक्षों से घटना के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular