HomeUncategorizedसड़क पर खड़ी छोटा हाथी गाड़ी से बैटरी चोरीः बड़ागांव में सुबह...

सड़क पर खड़ी छोटा हाथी गाड़ी से बैटरी चोरीः बड़ागांव में सुबह मंडी जाने पहुंचे मालिक को पता चला, ग्रामीणों ने गश्त बढ़ाने की मांग की

चीफ एडिटर – अमर नाथ साहू
रिपोर्ट – सत्यम गुप्ता

Oplus_16908288

बड़ागांव थाना क्षेत्र के कुड़ी गांव में अज्ञात चोरों ने सड़क किनारे खड़ी एक ‘छोटा हाथी’ (लोडर) गाड़ी से बैटरी चुरा ली। यह घटना बीती रात हुई। गाड़ी के मालिक को चोरी का पता गुरुवार सुबह चला, जब वे मंडी जाने के लिए गाड़ी के पास पहुंचे।

कुड़ी गांव निवासी विनोद कुमार गुप्ता की कुड़ी बाजार में जनरल स्टोर की दुकान है। वे रोज की तरह अपनी छोटा हाथी गाड़ी घर के सामने सड़क पर खड़ी करके सोए थे। रात में किसी समय चोरों ने गाड़ी की बैटरी निकाल ली।

गुरुवार सुबह जब विनोद कुमार गुप्ता मंडी जाने के लिए गाड़ी स्टार्ट करने पहुंचे, तो गाड़ी चालू नहीं हुई। उन्होंने नीचे उतरकर देखा तो गाड़ी से बैटरी गायब थी। उन्होंने तुरंत डायल 112 पुलिस को इसकी जानकारी दी।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू की। पुलिस मामले की जांच कर रही है। स्थानीय ग्रामीणों ने रात में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है।

RELATED ARTICLES

Most Popular