HomeUncategorizedसीएम योगी बोले- बेटियों की सुरक्षा से समझौता नहीं: कहा- सुरक्षा में...

सीएम योगी बोले- बेटियों की सुरक्षा से समझौता नहीं: कहा- सुरक्षा में सेंध लगाने वालों को जेल या जहन्नुम, पुलिस में बढ़ी महिलाओं की भागीदारी

चीफ एडिटर – अमर नाथ साहू
ब्यूरो – राकेश सदेजा

Oplus_16908288

वाराणसी के पिंडरा विधानसभा के के बाबतपुर स्थित आशा एजुकेशन ग्रुप परिसर में बुधवार को कामकाजी महिला सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, रसोइयों, सफाई मित्रों और आशा वर्करों को सम्मानित किया।

बेटियों की सुरक्षा से समझौता नहीं

मुख्यमंत्री ने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर उन्होंने कहा कि बेटियों और बहनों की सुरक्षा से किसी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। यदि कोई उनकी सुरक्षा में सेंध लगाने की कोशिश करेगा तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों के लिए जेल या जहन्नुम का रास्ता होगा, कोई तीसरा रास्ता नहीं है।

पुलिस में बढ़ी महिलाओं की भागीदारी

सीएम योगी ने कहा कि महिलाओं को केवल सुरक्षा देना ही नहीं, बल्कि उन्हें आगे बढ़ने के अवसर देना भी जरूरी है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2017 से पहले प्रदेश पुलिस में करीब 10 हजार महिला कर्मी थीं, जबकि अब यह संख्या बढ़कर करीब 45 हजार हो गई है। पुलिस भर्ती में महिलाओं के लिए 20 प्रतिशत आरक्षण लागू किया गया है।

योजनाओं से आत्मनिर्भर बन रहीं महिलाएं

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार द्वारा बीसी सखी, ड्रोन दीदी, उज्ज्वला और कन्या सुमंगला जैसी योजनाओं के जरिए महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत किया गया है। मेधावी छात्राओं के लिए रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना और जरूरतमंद महिलाओं की पेंशन के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि काशी अपनी परंपरा और पहचान को बनाए रखते हुए विकास की नई राह पर आगे बढ़ रही है।

कार्यक्रम में पिंडरा विधायक डॉ. अवधेश सिंह, कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, राज्य मंत्री रवींद्र जायसवाल, डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’, हंसराज विश्वकर्मा समेत कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular