HomeUncategorizedवाराणसी में कुएं में लटकी मिली युवक की लाश: सुबह पानी लेने...

वाराणसी में कुएं में लटकी मिली युवक की लाश: सुबह पानी लेने पहुंचे तब जानकारी हुई, प्रेग्नेंट पत्नी मायके में

चीफ एडिटर – अमर नाथ साहू
क्राइम ब्यूरो – पंकज भाटिया

वाराणसी के लालपुर पांडेयपुर थाना क्षेत्र के हुकुलगंज इलाके में बुधवार सुबह कुएं में एक युवक का शव रस्सी के सहारे लटका मिला। सुबह पानी भरने पहुंचे स्थानीय लोगों ने शव देखा तो पुलिस को सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कुएं से बाहर निकलवाकर कब्जे में लिया। मृतक की पहचान पिपरहवा घाट निवासी 22 वर्षीय इरफान शाह पुत्र खुर्शीद शाह के रूप में हुई। शव मिलने की जानकारी होते ही परिवार में मातम छा गया।

रात 9:30 बजे तक घर पर था इरफान

परिजनों के मुताबिक, मंगलवार रात करीब 9:30 बजे तक इरफान घर पर था। इसके बाद बुधवार सुबह उसका शव कुएं में मिला। पांडेयपुर चौकी प्रभारी दिनेश सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए।

इरफान तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। उसकी शादी नवंबर 2024 में हुई थी। उसकी एक साल की बेटी है। पत्नी गर्भवती है और बाढ़ के कारण इन दिनों अपने मायके मुजफ्फरपुर, बिहार गई हुई है। परिवार में तीन बहनें भी हैं, जिनमें दो की शादी हो चुकी है।

रात में बाटी-चोखा की दुकान लगाता था

परिजनों ने बताया कि इरफान गोदौलिया इलाके में रात में बाटी-चोखा की दुकान लगाता था। वह सुबह करीब 3 से 4 बजे घर लौटता था। दिन में वह रुपये देकर दुकान लगवाता था। उसके पिता मुंबई में बैग सिलाई का काम करते हैं।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इरफान ने यह कदम क्यों उठाया, इसकी वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। मृतक के चाचा जुबैर शाह की शिकायत पर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular