HomeUncategorizedशिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए सेठ एम.आर. जयपुरिया स्कूल...

शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए सेठ एम.आर. जयपुरिया स्कूल रसड़ा के निदेशक अखिलेश सिंह व इंदिरा सिंह हुए सम्मानित

ब्यूरो रिपोर्ट : रवि प्रताप आर्य

नई दिल्ली। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान और विद्यालय संचालन में उल्लेखनीय कार्यों के लिए सेठ एम.आर. जयपुरिया स्कूल रसड़ा के निदेशक एवं शिक्षाविद् श्री अखिलेश सिंह जी तथा श्रीमती इंदिरा सिंह जी को प्रतिष्ठित इंसिग्निया कार्यक्रम के गरिमामय अवसर पर सम्मानित किया गया।

यह सम्मान जयपुरिया ग्रुप के ओनर श्री श्रीवत्स जयपुरिया जी द्वारा प्रदान किया गया। सम्मान प्राप्त होने पर विद्यालय परिवार में हर्ष और उत्साह का माहौल है। विद्यालय परिवार ने इसे शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर उत्कृष्टता, समर्पण और बेहतर कार्यों की पहचान बताया।

इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार ने कहा कि यह सम्मान नई ऊर्जा और प्रेरणा प्रदान करने वाला है तथा भविष्य में शिक्षा के क्षेत्र में और बेहतर कार्य करने की जिम्मेदारी भी बढ़ाता है।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री संजीव सिंह चौहान जी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विद्यालय परिवार को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह गौरवपूर्ण उपलब्धि पूरे विद्यालय परिवार के लिए प्रेरणादायक है। इससे हमें नई जिम्मेदारियों का एहसास हुआ है और हम शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर बेहतर कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

सम्मान समारोह की इस उपलब्धि से सेठ एम.आर. जयपुरिया स्कूल रसड़ा का गौरव बढ़ा है और विद्यालय परिवार में खुशी की लहर है।

RELATED ARTICLES

Most Popular