चीफ एडिटर – अमर नाथ साहू
रिपोर्ट – सत्यम गुप्ता

वाराणसी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन के मद्देनजर ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। ऐसे में घर से निकलने के पहले वाराणसी के लोगों को यह खबर पढ़नी चाहिए। वाराणसी में कई इलाकों जैसे पुलिस लाइन से चौकाघाट, चौकाघाट से रथयात्रा, तेलियाबाग से विश्वेश्वरगंज और मैदागिन से गोदौलिया पर ई-रिक्शा और ऑटो रिक्शा दोपहर दो बजे तक प्रतिबंधित रहेगा।
डीसीपी ट्रैफिक ने सभी काशीवासियों से इन रुट पर निकलने के पहले अतिरिक्त समय लेकर निकलने की अपील की है। साथ ही आपात स्थिति के लिए हेल्पलाइन नंबर ट्रैफिक कंट्रोल रूम: 7839856994, ट्रैफिक हेल्पलाइनः 7317202020 भी जारी किया है।

यहां जानिए पूरा ट्रैफिक प्लान –
- पुलिस लाइन से चौकाघाट, तेलियाबाग, मरीमाई, मलदहिया, साजन, सिगरा, रथयात्रा तक ऑटो व ई-रिक्शा का संचालन सुबह 09:30 से दोपहर 02:00 बजे तक बंद रहेगा।
- महमूरगंज से आकाशवाणी से सिगरा तक और तेलियाबाग से लहुराबीर, मैदागिन, विश्वेश्वरगंज तक ऑटो-ई-रिक्शा बंद रहेंगे।
- इंग्लिशिया लाइन से साजन व फूलमंडी से मलदहिया तक भी इसी अवधि में ऑटो-ई-रिक्शा प्रतिबंधित रहेंगे।
- अम्बेडकर चौराहा, जेपी मेहता तिराहा, सिगरा, भोजूबीर, यूपी कॉलेज, लहुराबीर, कचहरी, पुलिस लाइन की तरफ ऑटो-ई-रिक्शा नहीं जाएंगे।
- कैंट रेलवे स्टेशन से बीएचयू के बीच वाया सिगरा-रथयात्रा जाने वाले ऑटो-ई-रिक्शा लहरतारा, भिखारीपुर रूट से जाएंगे।
- मैदागिन से गोदौलिया के बीच सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
- राजघाट पुल, सूजाबाद की तरफ से सुबह 09:00 से दोपहर 01:00 बजे तक मालवाहक वाहन बंद रहेंगे।
- बाबतपुर पुलिस चौकी तिराहे से सुबह 11:30 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक भारी/हल्के वाहनों को एयरपोर्ट की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा, उन्हें बड़ागांव की तरफ डायवर्ट किया जाएगा।
- हरहुआ ओवरब्रिज पर बाबतपुर की तरफ से आने वाली रोडवेज व प्राइवेट बसों को ऊपर नहीं जाने दिया जाएगा, उन्हें हरहुआ रिंग रोड चौराहे से परमपुर की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़ से आने वाली बसें हरहुआ रिंग रोड अंडरपास तक ही आएंगी।




