HomeUncategorizedचौबेपुर में बिना नंबर की बाइक मिली:वाराणसी-गाजीपुर हाईवे पर पांडे कॉम्प्लेक्स के...

चौबेपुर में बिना नंबर की बाइक मिली:वाराणसी-गाजीपुर हाईवे पर पांडे कॉम्प्लेक्स के पास, पुलिस जांच में जुटी

चीफ एडिटर – अमर नाथ साहू
रिपोर्ट – अभिषेक सोनकर

Oplus_16908288

वाराणसी-गाजीपुर हाईवे पर चौबेपुर इलाके में पांडे कॉम्प्लेक्स के पास एक बिना नंबर प्लेट की अज्ञात बाइक मिली है। मंगलवार सुबह इस बाइक के मिलने से इलाके में चर्चा फैल गई। स्थानीय दुकानदार वीरू सोनकर ने सड़क किनारे खड़ी इस बाइक को देखा और कोई जानकारी न मिलने पर चौबेपुर पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही चौबेपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बाइक को अपने कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस बाइक के मालिक का पता लगाने में जुटी है। साथ ही यह भी जानने की कोशिश कर रही है कि बाइक यहां कैसे पहुंची। पुलिस आसपास के दुकानदारों और लोगों से भी इस बारे में पूछताछ कर रही है। पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही इस मामले की पूरी सच्चाई सामने आ पाएगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular