चीफ एडिटर – अमर नाथ साहू
यूपी हेड – अजय लखमानी

वाराणसी नगर निगम की साधारण सभा की बैठक के अंतिम चरण में वार्ड नंबर-71 बजरडीहा के पार्षद श्यामआसरे मौर्या ने नई बहस को जन्म दे दिया। उन्होंने अपना नंबर आने पर सदन में कहा की ‘कोई भी पार्षद यदि कोई काम काम करवाना है तो वह अपने जोनल अधिकारी से संपर्क करता है। लेकिन जोनल अधिकारी साधारण सभा की बैठक में नहीं बुलाये जाते।’
उन्होंने सदन की हर बैठक में जोनल अधिकारियों को बुलाने की मांग की। इसके अलावा पार्कों के लिए निगम द्वारा बार-बार जमींन देने की बात करने पर भी नाराजगी जताई।
निगम को सब जानकारी पर हमसे मांगते हैं जमीन
भाजपा के पार्षद श्याम आसरे मौर्या ने बताया -प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चाहते हैं कि उनकी काशी हरी-भरी रहे और लोगों को सुकून मिले। ऐसे में सभी वार्डों में पार्क होना आवश्यक है।
लेकिन हम जब अपने वार्ड में पार्क का भेजते हैं तो निगम से हमसे कहा जाता है पार्षद जी आप जमीन बता दें कहां बनाया जाए पार्क। यह गलत है क्योंकि निगम में सारा आराजी नंबर मौजूद है। कहां निगम की जमीन है कहां नहीं है। फिर भी हमसे मांगा जाता है। इसका मतलब मंशा सही नहीं है। आमने कई बात सदन में यह विषय उठाया। लेकिन कोई काम नहीं कर रहे।
सदन में उपस्थित हों जोनल अधिकारी
पार्षद ने आगे बताया- जोनल अधिकारी जितने भी है। वो कभी सदन की बैठक में नहीं आते। जो भी मामले पार्क या अन्य चीज के हैं। वो रहेंगे तो हम उनसे सवाल पूछ सकेंगे लेकिन वो मौके पर मौजूद नहीं रहते हैं। वो लोग सिर्फ जोन कार्यालय में बैठक पीला कार्ड बनाने में मस्त है।

किसी भी जमीन का वो पीला कार्ड बना दे रहे हैं। उन्हें जनता से कोई सरोकार नहीं है। ऐसे में निगम यह तय करे की हर बैठक में जोनल अधिकारी उपस्थित हों ताकि पार्षद की समस्या का समाधान हो सके।
महापौर ने दिया आश्वासन
पार्षद श्याम आसरे मौर्या ने बताया- इसपर महापौर ने नगर आयुक्त को सदन में निर्देशित किया है कि हर वार्ड में एक पार्क दीजिये। अगर पार्क नहीं होगा तो वार्ड की जनता कहां टहलने जाएगी। सिगरा, बीएचयू और BLW यहां से 5-5 किलोमीटर दूर है। वहां कैसे कोई जाएगा। ऐसे में उन्होंने अधिकारीयों से कहा है कि जमीन आप देखिये और कब्जा है तो खाली करवाकर पार्क बनवाइए।




