चीफ एडिटर – अमर नाथ साहू
रिपोर्ट – सत्यम गुप्ता

वाराणसी के चौबेपुर थाना क्षेत्र के गरथौली गांव में पुरानी रंजिश और जमीनी विवाद को लेकर जानलेवा हमला हुआ है। इस घटना में बीच-बचाव करने आए पड़ोसी सोनू विश्वकर्मा भी गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ित भोलानाथ ने पुलिस को शिकायत देकर न्याय की मांग की है। आरोप है कि हमला करने वालों में वर्तमान क्षेत्र पंचायत सदस्य शिवबचन प्रजापति अपने परिवार के साथ शामिल हैं।
जानकारी के मुताबिक, गरथौली गांव के रहने वाले भोलानाथ ने चौबेपुर थाना प्रभारी को एक शिकायत पत्र दिया है। यह घटना 6 सितंबर 2026 की शाम करीब 7 बजे की बताई जा रही है।
भोलानाथ का आरोप है कि पुरानी रंजिश और जमीनी विवाद के चलते गांव के ही राम बचन, शिवबचन, आशुतोष (ओंकार का बेटा), राधेश्याम (नन्दलाल का बेटा) और उषा देवी (राधेश्याम की पत्नी) ने मिलकर उनके पोते रोहित को गालियां देना शुरू कर दिया। शोर सुनकर जब भोलानाथ बीच-बचाव करने गए, तो आरोपी और भड़क गए और उनके परिवार के साथ मारपीट करने लगे।
पीड़ित का कहना है कि आरोपियों ने लाठी-डंडे और कड़े से भोलानाथ और उनके परिवार पर हमला कर दिया। शोर सुनकर बगल में रहने वाले सोनू विश्वकर्मा बीच-बचाव करने आए, तो हमलावरों ने उन्हें भी नहीं छोड़ा और गंभीर रूप से घायल कर दिया। आरोपियों ने मां-बहन की गंदी गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। इस घटना के बाद पूरे परिवार और मोहल्ले में डर का माहौल है। घायल सोनू विश्वकर्मा का इलाज चल रहा है।

पीड़ित ने बताया कि आरोपी शिवबचन प्रजापति वर्तमान में क्षेत्र पंचायत सदस्य हैं। वह अपने पद का रौब दिखाता है और दबंगई करता है। पहले भी जमीनी विवाद को लेकर कई बार धमका चुका है। इस बार पूरे परिवार के साथ मिलकर मारने की नीयत से हमला किया गया।
भोलानाथ ने 6 सितंबर को थाने में शिकायत देकर सख्त कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी ने जांच के बाद कार्रवाई का भरोसा दिया है।




