चीफ एडिटर : अमर नाथ साहू

वाराणसी। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत चेतगंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस आयुक्त वाराणसी के निर्देश पर एवं संयुक्त पुलिस आयुक्त मुख्यालय व कानून-व्यवस्था के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में चेतगंज पुलिस टीम ने एक फरार वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार, थाना चेतगंज में दर्ज मुकदमा संख्या 3905959/2018, धारा 138 एनआई एक्ट से संबंधित वांछित वारंटी अभियुक्त कन्हैयालाल शर्मा पुत्र विंदेश्वरी शर्मा, निवासी शालीमार एमराल्ड फ्लैट नंबर-603, बटलर पैलेस, जनपद लखनऊ के विरुद्ध न्यायालय एसीजेएम पंचम वाराणसी द्वारा एनबीडब्ल्यू (गैर जमानती वारंट) एवं धारा 82 सीआरपीसी/83 सीआरपीसी की कार्रवाई की गई थी।
चेतगंज पुलिस टीम को इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस एवं स्थानीय मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर जानकारी मिली कि वारंटी अभियुक्त लखनऊ के थाना हजरतगंज क्षेत्र में मौजूद है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दिनांक 04 सितंबर 2026 को करीब 23:10 बजे, विला नंबर-11 शालीमार मीडोज, गोखले मार्ग, थाना हजरतगंज लखनऊ से अभियुक्त कन्हैयालाल शर्मा को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार अभियुक्त की उम्र करीब 45 वर्ष बताई गई है। पुलिस द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में पवन कुमार पाण्डेय, थाना प्रभारी चेतगंज, कमिश्नरेट वाराणसी
उ0नि0 राहुल बरनवाल, थाना चेतगंज, वाराणसी
का0 अनिल कुमार, थाना चेतगंज, वाराणसी
का0 अक्षय कुमार, सर्विलांस सेल, कमिश्नरेट वाराणसी




