HomeUncategorizedवाराणसी में बेटी से रेप करने वाला सौतेला पिता गिरफ्तारः प्रेग्नेंट होने...

वाराणसी में बेटी से रेप करने वाला सौतेला पिता गिरफ्तारः प्रेग्नेंट होने पर दवा दी थी, 27 दिन बाद गिरफ्तार

चीफ एडिटर – अमर नाथ साहू
क्राइम ब्यूरो – पंकज भाटिया

Oplus_16908288

वाराणसी के मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के एक गांव में करीब 15 वर्षीय नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म और अपहरण के आरोप से जुड़े मामले में पुलिस ने उसके सौतेले पिता को 27 दिन बाद गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर लालपुर चट्टी के पास स्थित नहर पर से आरोपी को गुरुवार सुबह करीब चार बजे गिरफ्तार किया। मुकदमा दर्ज होने के बाद से पुलिस लगातार आरोपी की तलाश में जुटी थी।

अब जानिए पूरा मामला-

मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने करीब एक माह पूर्व अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की थी। शिकायत के मुताबिक, किशोरी अपनी मां के साथ रहती थी। आरोप है कि उसका सौतेला पिता लंबे समय से उस पर गलत नीयत रखता था और धमकी देकर उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाता था।

मामला उस समय सामने आया जब किशोरी के गर्भवती होने की जानकारी उसकी मां को हुई। करीब एक महीने का गर्भ से होने की बात सामने आने के बाद मां को शक हुआ। पूछताछ करने पर किशोरी ने कथित तौर पर अपनी मां को बताया कि उसका सौतेला पिता उसके साथ जबरन संबंध बनाता था और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देता था।

RELATED ARTICLES

Most Popular