चीफ एडिटर : अमर नाथ साहू

वाराणसी। धार्मिक नगरी काशी में सोमवार को भक्ति और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। महाराष्ट्र के शिरडी से पहुंचे लगभग 1500 श्रद्धालुओं ने जंगमबाड़ी मठ से पारंपरिक वेशभूषा धारण कर भव्य पालकी यात्रा निकाली। श्रद्धालु परंपरागत वाद्य यंत्रों की धुन पर भजन-कीर्तन करते हुए बाबा श्री काशी विश्वनाथ धाम पहुंचे।
पालकी यात्रा के दौरान पूरा मार्ग हर-हर महादेव के जयघोष और भक्ति गीतों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान पूर्वक बाबा श्री काशी विश्वनाथ जी का दर्शन-पूजन किया तथा जलाभिषेक एवं पूजन-अर्चन कर देश-प्रदेश की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।
इस धार्मिक आयोजन में श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। महाराष्ट्र की सांस्कृतिक परंपराओं और काशी की आध्यात्मिक विरासत का यह मिलन श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहा।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्री विनोद गोंदकर, श्री राजेश अरोड़ा, श्री आनंद कुमार एवं श्री आशीष कनौजिया सहित अन्य श्रद्धालु एवं आयोजन से जुड़े लोग उपस्थित रहे।





