चीफ एडिटर – अमर नाथ साहू
ब्यूरो चीफ़ – प्रदीप साह

वाराणसी के सेवापुरी विधानसभा क्षेत्र स्थित हरपुर प्राथमिक विद्यालय में सोमवार सुबह करीब 11 बजे आशा फॉर एजुकेशन ट्रस्ट के तत्वावधान में स्टेशनरी सामग्री वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। आराजी लाइंस ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉ. महेंद्र सिंह पटेल इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे।
इस अवसर पर डॉ. महेंद्र सिंह पटेल ने विद्यालय के छात्र-छात्राओं को स्टेशनरी सामग्री वितरित की। उन्होंने बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
डॉ. पटेल ने कहा कि शिक्षा बच्चों के बेहतर भविष्य की आधारशिला है और जरूरतमंद विद्यार्थियों को शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध कराना समाज की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।
स्टेशनरी सामग्री पाकर बच्चों में उत्साह देखा गया। इस अवसर पर ट्रस्ट द्वारा बच्चों की शिक्षा को प्रोत्साहित करने के प्रयासों की सराहना की गई।
इस मौके पर समाजसेवी सुरेश राठौर, हरपुर के ग्राम प्रधान शिव कुमार, सेवापुरी विधानसभा अध्यक्ष (युवा मंच) रामसिंह वर्मा, विधानसभा कार्यकारिणी सदस्य (युवा मंच) चंदन राठौर, आदिल, राहुल सहित विद्यालय के शिक्षक और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।





