चीफ़ एडिटर – अमर नाथ साहू
ब्यूरो – राकेश सदेजा

वाराणसी के सेवापुरी ब्लॉक सभागार में रविवार सुबह करीब 11 बजे एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा रसोइयों के मानदेय में वृद्धि और उन्हें मुफ्त कैशलेस इलाज की सुविधा देने की घोषणा की गई। कार्यक्रम के दौरान रसोइयों को सरकार की इन योजनाओं की जानकारी दी गई।
इस अवसर पर रसोइयों में सरकार के इस निर्णय को लेकर काफी उत्साह देखा गया। कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों ने बताया कि सरकार रसोइयों के हितों को ध्यान में रखते हुए उनके मानदेय में वृद्धि कर रही है और स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएं उपलब्ध करा रही है।
कार्यक्रम के दौरान उर्मिला देवी, आशा देवी, श्यामा कुमारी, रीता, चन्द्रावती और लक्ष्मी सहित कई अन्य रसोइयों को चेक प्रदान किए गए। चेक प्राप्त करने के बाद रसोइयों ने सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया।
अधिकारियों ने बताया कि पांच लाख रुपये तक की कैशलेस इलाज की सुविधा मिलने से रसोइयों और उनके परिवारों को उपचार के दौरान बड़ी आर्थिक राहत मिलने की उम्मीद है। कार्यक्रम में संबंधित विभाग के अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में रसोइयां मौजूद रहीं।



