चीफ़ एडिटर – अमर नाथ साहू
मण्डल ब्यूरो – रोहित चौरसिया

वाराणसी के चौबेपुर थाना क्षेत्र में संदहा ओवरब्रिज पर बाइक सवार दो बदमाशों ने दिनदहाड़े युवक से मोबाइल छीन लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों बदमाश रिंग रोड की ओर फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने 17 अगस्त को मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
चंदौली जिले के मैढ़ी निवासी अमित कुमार सिंह पुत्र राजेन्द्र प्रसाद सिंह 3 अगस्त को अपने काम से चंदौली से रिंग रोड होते हुए संदहा की ओर जा रहे थे। दोपहर करीब 3:40 बजे वह संदहा ओवरब्रिज से गुजर रहे थे।
इसी दौरान पीछे से बाइक पर आए दो युवकों ने उनकी शर्ट की जेब से मोबाइल फोन छीन लिया। घटना के बाद बदमाश बाइक से रिंग रोड की ओर फरार हो गए।
मोबाइल हुआ चोरी
अमित कुमार सिंह के मुताबिक, बदमाश उनका VIVO T5x 5G मोबाइल ले गए। फोन में एयरटेल और बीएसएनएल के दो सिम लगे थे। पीड़ित ने मोबाइल का आईएमईआई नंबर भी पुलिस को उपलब्ध कराया है।
घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की। इसके आधार पर 17 अगस्त 2026 को चौबेपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया।
CCTV और सर्विलांस से बदमाशों की तलाश
चौबेपुर थाना प्रभारी अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। इसके साथ ही सर्विलांस की मदद से आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। थाना प्रभारी ने बताया कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।



