HomeUncategorizedपार्ट टाइम जॉब के नाम पर 3.59 लाख की ठगीः वाराणसी में...

पार्ट टाइम जॉब के नाम पर 3.59 लाख की ठगीः वाराणसी में पहले 2 हजार लगवाकर मुनाफा लौटाया, फिर 11 बार में ऐंठे रुपए

चीफ़ एडिटर – अमर नाथ साहू
रिपोर्ट – सत्यम गुप्ता

Oplus_16908288

वाराणसी के रहने वाले यश कृष्णानी से साइबर ठगों ने 3.59 लाख का साइबर फ्राड किया है। उन्होंने इसकी साइबर हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत की है। युवक को व्हाट्सएप के एक ग्रुप से टेलीग्राम का एक लिंक मिला था। जिसपर ऑनलाइन पार्ट टाइम जॉब के नाम पर पैसे वसूले गए पर सिर्फ 2 हजार के ट्रांजेक्शन पर उसे मुनाफा दिया गया। लेकिन उसके बाद 5 हजार रुपए लगाने पर उसे मुनाफे के लिए लगातार पैसे लिए गए लेकिन कोई पैसा रिटर्न नहीं आया।

युवक से साइबर फ्रॉडों ने 11 अगस्त से लेकर 13 अगस्त तक 11 बार में पैसे लिए। फिलहाल युवक ने साइबर सेल से उसके पैसे वापस दिलाने की गुहार लगाईं है।

व्हाट्सएप ग्रुप से मिला था टेलीग्राम का लिंक

यवक यश कृष्णानी ने बताया 11 अगस्त की सुबह मुझे व्हाट्सएप के एक ग्रुप से पार्ट टाइम जॉब का प्रस्ताव मिला था। मैंने हां किया तो मुझे टेलीग्राम का एक लिंक दिया गया। जो एक चैनल का था। जिसे अब डिलीट कर दिया गया। वहां खुद को फाइनेंस मैनेजर बताने वाली एक महिला ने मुझे बातचीत शुरू की और इस पार्ट टाइम जॉब को करने और कैसे मुनाफा कमाना है इसके बारे में बताया। फिर हमारी बातचीत हुई। शाम में उसने मुझे पैसे लगाने को कहा। मैंने जा मुनाफे के बारे में पूछा तो उसने कहा इसकी गारंटी है।
12 अगस्त से शुरू हुई धोखाधड़ी

यश ने बताया – 11 अगस्त की शाम मैंने 2000 रुपए UPI से महिला के बताये नंबर पर किया। जिसके कुछ देर बाद मुझे पैसा मुनाफे की राशि के साथ वापस मिल गया। 12 अगस्त की सुबह महिला ने मुझे मैसेज किया और 5000 हजार रुपए मुझे से लगवाए। यह पैसा मैंने इंडिया बैंक के UPI पर सुबह 10 बजकर 25 मिनट पर लगाए।

मैंने कुछ देर बाद पैसे की डिमांड की मुनाफे के साथ तो उन्होंने पीछला पैसा निकलने के नाम पर दोपहर 1 बजकर 44 मिनट पर 32,800 और 2 बजकर 52 मिनट पर 20 हजार रुपए लिए। कुल 52, 800 रुपए जमा करवाए। लेकिन इसके बाद भी गलत ट्रांजेक्शन और रेपुटेशन पॉइंट्स काम होने का बहाना बताकर मेरा खाता फ्रीज कर दिया और फंड निकालने के लिए और पैसों की मांग की गई।

12 अगस्त को जमा करवाए 2.20 लाख रुपए

यश ने बताया – साइबर जालसाजों ने 5000, 52,800 के बाद इस पैसे को वापस करने के एवज में 5 बजकर 40 मिनट पर 45,900, 5 बजकर 44 मिनट पर 54,225, 7 बजकर 34 मिनट पर 26,650 और शाम में 7 बजकर 45 मिनट पर 35, 875 रुपए का ट्रांजेक्शन करवाया। एक दिन में कुल 2 लाख 20 हजार 450 रुपए का ट्रांजेक्शन करवाया पर पैसा वापस देने के नाम पर टाल- मटोल करते रहे।
13 अगस्त को जमा करवाए 1.39 लाख

यश ने बताया – अगले दिन सुबह मैंने जब टेलीग्राम पर उक्त लड़की से बात की तो उसने पैसा वापस पाने के लिए और पैसा जमा करने को कहा। इसपर मैंने असमर्थता जताई तो उसने कहा की तब अपने पैसे भूल जाओ। इसपर मने सुबह 10 बजकर 21 मिनट पर 19,542 रुपए का ट्रांजेक्शन उसके बताये गये UPI पर किया। दोबारा 4 बजे बात की तो बोली और पैसा लगेगा। जिसके बाद मैंने 20 मिनट के अंदर एक लाख रुपया और शाम 5 बजे के बाद 20000 रुपया ट्रांजेक्शन किया। उसके बाद मुझे और 1.7 लाख की मांग की जाने लगी तो मैंने कहा नहीं दे पाऊंगा तो मेरा अकाउंट ब्लॉक कर दिया और ग्रुप भी डिलीट कर दिया।

साइबर क्राइम पुलिस से लगाई गुहार

यश कृष्णानी ने साइबर क्राइम पुलिस से अपना पैसा वापस लाने की गुहार लगाईं है। फिलहाल अभी उनकी शिकायत ऑनलाइन दर्ज नहीं हो पायी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular