HomeUncategorizedवाराणसी में मुठभेड़ में 2 चेन स्नेचर गिरफ्तारः पैर में लगी गोली,...

वाराणसी में मुठभेड़ में 2 चेन स्नेचर गिरफ्तारः पैर में लगी गोली, 4 राउंड फायरिंग हुई, गोरखपुर के रहने वाले हैं बदमाश

चीफ़ एडिटर – अमर नाथ साहू
क्राइम ब्यूरो – पंकज भाटिया

Oplus_16908288

वाराणसी में रविवार की आधी रात लालपुर पांडेपुर इलाके में रिंगरोड पर बदमाशों और पुलिस में मुठभेड़ हो गई। बाइक सवार बदमाशों ने रिंग रोड़ पर पुलिस की जीप देखकर फायरिंग शुरू कर दी। अचानक पुलिस टीम पर हमले के बाद हड़कंप मच गया।

फोर्स ने जवाबी कार्रवाई करते हुए सर्किल से बैकअप फोर्स और एसओजी को बुलाया। इसके बाद बदमाशों का पीछा किया। पुलिस की कार्रवाई में दोनों बदमाशों को गोली लगी और बाइक से गिर पड़े। इसके बाद घेराबंदी कर दोनों को दबोच लिया।

घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के बाद उनकी शिनाख्त की गई। जांच में पता चला कि दोनों बदमाश मूलतः गोरखपुर के निवासी थे और बनारस में कई वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। लूट के बाद गोरखपुर और बिहार भाग जाते थे।
वाराणसी के कई इलाकों में लूट, चेन स्नेचिंग समेत कई वारदातों को अंजाम देने वाले अपराधी रविवार की रात 12. 30 बजे गोरखपुर निवासी प्रदुम्न मल्ल (22 वर्ष) नामक लुटेरा अपने साथी वेदप्रकाश के साथ मुठभेड़ के दौरान पुलिस के हत्थे चढ़ गया।

बताया गया कि दोनों चेन स्नैचर वेद प्रकाश (30 वर्ष) और प्रदुम्न मल्ल (22 वर्ष) पल्सर बाइक से जा रहे थे। रिंगरोड पर अचानक पुलिस को देखकर भागने लगे, घेराबंदी और रोकने पर फायर झोंक दिया।

पुलिस चेकिंग के दौरान भागते समय गाड़ी फिसलने से गिर पड़े और पुलिस पर फायरिंग करने लगे जवाबी कार्रवाई में मल्ल के पैर में गोली लगी। वेद प्रकाश को पुलिस ने दौड़ा कर पकड़ लिया। घायल को दीनदयाल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

पकड़े गए बदमाशों के पास से 75 हजार रुपए नगद पीली धातु 315 बोर का तमंचा और कुछ कारतूस खोखे भी बरामद हुए हैं। बाइक को जब्त कर फॉरेंसिक टीम बुलाई गई, जिसने फिंगर प्रिंट समेत अन्य साक्ष्य जुटाए।

मुठभेड़ में घायल अंतरजनपदीय लुटेरों ने बीते 17 जुलाई को अधिवक्ता के माता से लालपुर पांडेयपुर में चेन लूटी थी। इसके अलावा गाजीपुर, जनपद मऊ एवं विभिन्न जनपदों में आपराधिक घटनाएं कारित किए जाने की जानकारी दी गई है। अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास यूपी के अन्य जिलों से जुटाया जा रहा है।

Oplus_16908288
RELATED ARTICLES

Most Popular