चीफ़ एडिटर – अमर नाथ साहू
रिपोर्ट – अभिषेक सोनकर

वाराणसी के जंसा थाना क्षेत्र स्थित सजोई रेलवे ओवरब्रिज पर गुरुवार सुबह करीब 10 बजे दो बाइकों की जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में एक बाइक पर पीछे बैठी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, एक दूधिया अपनी बाइक से आगे जा रही दूसरी बाइक के पास पहुंचा और उसे साइड से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पीछे बैठी महिला उछलकर सड़क पर गिर गई। इस दुर्घटना में महिला के सिर में गंभीर चोट आई और खून बहने लगा।
घटना के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोगों ने घायल महिला की मदद की। परिजनों और स्थानीय लोगों ने उसे तत्काल ऑटो से हरहुआ स्थित न्यूरो सिटी अस्पताल पहुंचाया। महिला का इलाज अस्पताल में जारी है। हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए।




