HomeUncategorizedआजाद अधिकार सेना से 'मैं जिंदा हूं' शिवपुर प्रत्याशीः पूर्व IPS की...

आजाद अधिकार सेना से ‘मैं जिंदा हूं’ शिवपुर प्रत्याशीः पूर्व IPS की पार्टी ने संतोष राममूरत को पहला प्रत्याशी बनाया, 2 दशक लड़ी कानूनी लड़ाई

चीफ़ एडिटर – अमर नाथ साहू
क्राइम ब्यूरो – पंकज भाटिया

Oplus_16908288

पूर्व आईपीएस अफसर अमिताभ ठाकुर की पार्टी यानि आजाद अधिकार सेना ने बुधवार को अपने पहले प्रत्याशी की घोषणा कर दी है। पार्टी ने वाराणसी से पहला प्रत्याशी घोषित किया। अमिताभ ठाकुर ने चोलापुर निवासी संतोष मूरत सिंह को शिवपुर का प्रत्याशी बनाया है।
पार्टी की केंद्रीय कार्यकारिणी के अनुमोदन के बाद राष्ट्रीय महासचिव डॉ. नूतन ठाकुर द्वारा कार्यालय ज्ञापन के माध्यम से यह घोषणा की गई। ‘मैं जिंदा हूँ’ को अपना पहला प्रत्याशी घोषित करने की जानकारी साझा की।

वाराणसी में परिजनों ने सरकारी दस्तावेजों में मृत घोषित करवाने के बाद खुद को जिंदा साबित करने के लिए कानूनी लड़ाई लड़ने वाले संतोष मूरत सिंह चर्चित रहे। स्वयं को जीवित साबित करने के संघर्ष के कारण चर्चा में रहे।
गले में ‘मैं जिंदा हूँ’ की तख्ती टांगकर वाराणसी, लखनऊ, दिल्ली तक दौड़ने वाले राममूरत ने पीएम, राष्ट्रपति, सीएम और प्रदेश के हर बड़े नेता अधिकारी का दरवाजा खटखटाया। तहसील से लेकर शासन-प्रशासन तक अपने जीवित होने की पहचान स्थापित करने के लिए संघर्ष कर खुद को कागजों में दर्ज करवाया।

नाना पाटेकर के साथ लम्बे समय तक रह चुके हैं, उन्होंने फिल्म में भी किरदार निभाया है। इस सीट पर वर्तमान में कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर विधायक चुने गए थे। जहां पर राजभर, यादव और ब्राह्मण बाहुल्य मतदाता हैं।
उधर, आजाद अधिकार सेना पार्टी अध्यक्ष अमिताभठाकुर ने कहा- संतोष मूरत सिंह पार्टी के अन्याय, अत्याचार और भ्रष्टाचार के विरोध तथा आम नागरिक के अधिकारों के संघर्ष को आगे बढ़ाते हुए चुनाव मैदान में उतरेंगे।

Oplus_16908288
RELATED ARTICLES

Most Popular