चीफ़ एडिटर – अमर नाथ साहू
मण्डल ब्यूरो – चन्दन रंजीत यादव

वाराणसी में मंगलवार की सुबह KTM बाइक एजेंसी के बाहर आए युवक ने शीशी काटकर 4.71 लाख की बाइक चोरी कर ली। श्रद्धालु बताकर एजेंसी के पास नहाने के बाद चोरी छिपे अंदर घुस गया और उसने लोहे के कटर से शीशा काट दिया।
एजेंसी के कर्मचारियों की गैर मौजूदगी देखकर शीशा काटकर अंदर गया और चाबी लगी बाइक को लेकर भाग निकला। जब एजेंसी के लागों को इसकी जानकारी हुई तो हड़कंप मच गया। आनन फानन युवक की तलाश की गई लेकिन पता नहीं चला।
Triumph एजेंसी से मैनेजर रोहित सिंह ने बताया कि शोरूम के अंदर रखी उनकी पर्सनल बाइक KTM Adventure 390 S चोरी हुई। इसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई, पीआरवी पुलिस मौके पर पहुंची तो मामले की जानकारी ली।
बताया गया कि बाइक एजेंसी के अंदर खड़ी थी और उसमें चाबी लगी हुई थी। चोर एजेंसी का ग्लास काटकर अंदर दाखिल हुआ और बाइक लेकर फरार हो गया।
घटना की सूचना फील्ड यूनिट को दे दी गई है। पुलिस घटना की सूचना फील्ड यूनिट को दे दी गई है। पुलिस टीम द्वारा जांच-पड़ताल कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।





