HomeUncategorizedगंगा में बढ़ते जलस्तर के बीच वाराणसी पुलिस अलर्ट: एसीपी बोले -...

गंगा में बढ़ते जलस्तर के बीच वाराणसी पुलिस अलर्ट: एसीपी बोले – नाविकों को 100 प्रतिशत लाइफ जैकेट्स का निर्देश, ओवरलोडिंग बैन

चीफ़ एडिटर – अमर नाथ साहू
क्राइम ब्यूरो – पंकज भाटिया

महादेव के अतिप्रिय सावन माह में वाराणसी में लाखों श्रद्धालु रोजाना आ रहे हैं। इसके अलावा सावन के सोमवार को भी श्रद्धालुओं का जन सैलाब उमड़ रहा है। ऐसे में गंगा में बढ़ रहे जलस्तर को देखते हुए कांवरियों की सुरक्षा के लिए पुलिस प्रशासन मुस्तैद है। पुलिस ने नाविकों को कड़े दिशा-निर्देश दिए हैं और लगातार जल पुलिस गंगा में पेट्रोलिंग कर नाविकों को लाइफ जैकेट्स और ओवरलोडिंग न करने का अनाउसंमेंट कर निर्देशित कर रही है।
एसीपी दशाश्वमेध अतुल अंजान त्रिपाठी की मानें तो नाविकों के साथ लगातार बैठकें कर सावन पर आ रहे श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जा रही है। वाराणसी में गंगा दोपहर 1 बजे से 63.76 मीटर पर स्थिर हैं। शाम पांच बजे तक जलस्तर नहीं बढ़ा था।
एसीपी अतुल अंजान त्रिपाठी ने बताया – वाराणसी में लगातार जलस्तर में वृद्धि हो रही थी लेकिन आज गंगा स्थिर है। गंगा का जलस्तर 63 मीटर के आस पास है। शहर में लाखों की संख्या में श्रद्धालु आ रहे हैं। सावन के सोमवार के पहले रविवार से ही लाखों श्रद्धालु काशी में मौजूद हैं। ऐसे में गंगा में नौका विहार को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। नाविकों के साथ बैठक भी की गयी है। ये कहा गया है कि लाइफ जैकेट 100 प्रतिशत पहनाएं। ओवरलोडिंग न करें।
गंगा में की गई है बैरिकेडिंग

एसीपी ने बताया – इसके अलावा जो श्रद्धालु नहाने आ रहे हैं। उन्हें भी बार-बार लाउडहेलर के माध्यम से बताया जा रहा है कि जो बैरिकेडिंग लगाईं गई है। उसके अंदर ही नाहाइये वरना खतरा हो सकता है। कुछ बैरिकेडिंग नगर निगम ने की है और जल पुलिस ने जेटी लगाईं है।

इसके अलावा जगह बोर्ड और दिशा निर्देश लगवाए गए हैं ताकि लोगों को दिक्कतों का सामना न करना पड़े। इसके अलावा ड्रोन के माध्यम से भी निगरानी की जा रही है। गंगा में जलस्तर काफी बढ़ा हुआ है। ऐसे में घाट के रस्ते महादेव के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं से अपील है की काशी विश्वनाथ के कई द्वार है उससे दर्शन प्राप्त करें।

RELATED ARTICLES

Most Popular