HomeUncategorizedBHU UG में दूसरे राउंड के प्रवेश शुरू: स्नातक प्रवेश के पहले...

BHU UG में दूसरे राउंड के प्रवेश शुरू: स्नातक प्रवेश के पहले राउंड में 6500 सीटें लॉक, 3000 का कटऑफ जारी

चीफ़ एडिटर – अमर नाथ साहू
यूपी हेड – अजय लखमानी

Oplus_16908288

बीएचयू में यूजी प्रवेश प्रक्रिया में दूसरे राउंड का सीट आवंटन शुरू हो गया। लगभग तीन हजार सीटों के लिए सीट आवंटन और कटऑफ जारी किया गया। पहले राउंड में स्नातक पाठ्यक्रमों में लगभग 6500 सीटें अभ्यर्थियों ने लॉक कर दी हैं। इनमें मुख्य परिसर, दक्षिणी परिसर और संबद्ध कॉलेजों की सीटें भी शामिल हैं।
बीएचयू में स्नातक पाठ्यक्रमों की कुल 9400 सीटों के लिए पहले राउंड की सीट आवंटन प्रक्रिया पूरी हो गई है। देशभर से पंजीकरण करने वाले 93 हजार से ज्यादा छात्र-छात्राओं में मेरिट के आधार पर लगभग साढ़े छह हजार ने अपनी सीटें लॉक की। गुरुवार की शाम दूसरे राउंड का सीट आवंटन राउंड भी शुरू हो गया।

सीट लॉक करने के लिए अभ्यर्थियों को आठ अगस्त की रात 11:59 बजे तक का अवसर दिया गया है। इसके बाद बची हुई सीटों पर 12 अगस्त को तीसरे और 17 अगस्त को चौथे राउंड का सीट अलॉटमेंट किया जाएगा। सीटें शेष रहने की स्थिति में आगे स्पॉट राउंड की घोषणा की जाएगी। बीएचयू प्रवेश समिति अगस्त बीतने के साथ ही कक्षाएं शुरू करने की तैयारी में है।

बीएफए और बीपीए के प्रैक्टिकल 8 अगस्त से

केंद्रीय प्रवेश समिति के समन्वयक प्रो. भास्कर भट्टाचार्य ने बताया कि प्रयोगात्मक परीक्षा वाले दो पाठ्यक्रमों बीएफए और बीपीए के प्रैक्टिकल भी 8 से 11 अगस्त के बीच कराए जाएंगे। इनमें बीएफए का प्रैक्टिकल नौ अगस्त और बीपीए का प्रैक्टिकल 8 से 11 अगस्त तक होगा।
प्रैक्टिकल के बाद इन पाठ्यक्रमों की लगभग 1300 सीटों पर अलग से सीट आवंटन सूची जारी की जाएगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular