HomeUncategorizedकाशी में भक्तों की 3km लंबी लाइन : जलाभिषेक के लिए सिर्फ...

काशी में भक्तों की 3km लंबी लाइन : जलाभिषेक के लिए सिर्फ 1 सेकेंड मिल रहा, कमिश्नर ने कांवड़ियों पर फूल बरसाए

चीफ़ एडिटर – अमर नाथ साहू
रिपोर्ट – सत्यम गुप्ता

आज सावन का पहला सोमवार है। काशी विश्वनाथ में जल चढ़ाने के लिए भक्तों का हुजूम उमड़ा है। अब तक 2 लाख से ज्यादा भक्त दर्शन कर चुके हैं। कांवड़ियों और भक्तों की 3 किलोमीटर लंबी लाइन लगी है। जलाभिषेक के लिए भक्तों को केवल 1 सेकेंड का समय मिल रहा है। गर्भगृह में श्रद्धालुओं के प्रवेश पर रोक है। सुबह 4 बजे बाबा की मंगला आरती हुई।

वाराणसी कमिश्नर एस. राज लिंगम और मुस्लिम समुदाय के लोगों ने भक्तों पर फूल बरसाए। काशी विश्वनाथ मंदिर से 3 किलोमीटर के एरिया को नो-व्हीकल जोन घोषित किया गया है। बाबा विश्वनाथ धाम की सजावट मां काली की नगरी कोलकाता के 50 हजार फूलों से की गई है। आज 40 हजार यादव बंधु बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक करेंगे। हालांकि, गर्भगृह में सिर्फ 21 यादव बंधु ही जलाभिषेक करेंगे। सभी डीजे की धुन पर नाचते-गाते जल लेने के लिए निकल दिए हैं।

काशी के अलावा अयोध्या, प्रयागराज, कानपुर समेत पूरे प्रदेश के शिव मंदिरों में भीड़ है। हर-हर महादेव के जयकारे लग रहे हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular