HomeUncategorizedमुंशी-प्रेमचंद की कहानियों ने समाज को दिया बदलाव का संदेश: डीएम ने...

मुंशी-प्रेमचंद की कहानियों ने समाज को दिया बदलाव का संदेश: डीएम ने अर्पित की पुष्पांजलि, जयंती पर पैतृक आवास लमही में समारोह का आयोजन

चीफ़ एडिटर – अमर नाथ शाहू
ब्यूरो – राकेश सदेजा

उपन्यास सम्राट मुंशी प्रेमचंद की 146वीं जयंती के अवसर पर शुक्रवार को उनके पैतृक गांव लमही में संस्कृति विभाग, उत्तर प्रदेश एवं जिला प्रशासन, वाराणसी के संयुक्त तत्वावधान में लमही महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर लमही स्थित उनके स्मारक में मुंशी प्रेमचंद की प्रतिमा पर एमएलसी धर्मेन्द्र सिंह, जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने पुष्पांजलि अर्पित की।

इस दौरान जिलाधिकारी सत्येंद्र सिंह ने कहा- बचपन में हम सभी ने ईदगाह कहानी पढ़ी हैं और दादी व हामिद की भावनात्मक बातें सुनीं हैं। कैसे वो लड़का अपनी दादी के लिए मेले से चिमटा ले आता है। उन्होंने मुंशी प्रेमचंद की कहानी कफन के बारे में भी चर्चा की और कहा प्रेमचंद की कहानियों ने समाज को बदलाव का संदेश दिया।

नयी पीढ़ी को मुंशी प्रेमचंद को पढ़ना चाहिए

जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने मुंशी प्रेमचंद की कहानी कफन के बारे में कहा कि जो उन्होंने लिखा है और समाज को उसमे जिस प्रकार से पिरोया है, वो काबिले तारीफ है। उन्होंने कहा कि मुंशी प्रेमचंद ने आने वाले जनरेशन के लिए बहुत कुछ छोड़ा है। जिलाधिकारी ने कहा कि मुझे नागरी प्रचारिणी सभा जाने का भी मौका मिला। मैंने वहीं जाकर जाना कि लमही में उन्हें एक मौलवी के द्वारा प्रारंभिक शिक्षा मिली।

उन्होंने कहा कि बीएचयू के वीसी से बात कर यहां के संग्रहालय सहित अन्य कार्यों को आगे बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मुंशी प्रेमचंद हम सभी के लिये प्रेरणा स्रोत हैं। हर छोटे बच्चे को एक बार यहां अवश्य आना चाहिए और उन्हें मुंशी प्रेमचंद के बारे में समझना चाहिए।

RELATED ARTICLES

Most Popular