चीफ़ एडिटर – अमर नाथ शाहू
ब्यूरो चीफ़ – प्रदीप साह

उत्तर प्रदेश टी 20 के 2026 सीजन के लिए काशी रुद्रास ने अपनी नयी टीशर्ट लांच कर दी। वाराणसी के एक होटल में आयोजित समारोह में टीम के कप्तान करन शर्मा ने टी शर्ट का अनावरण किया। यह टी शर्ट काशी की कालजायी विरासत और भगवान शिव के दर्शन से प्रेरित नई जर्सी काशी रुद्रास के मूल्यों और पहचान को दर्शाती है।
काशी रुद्रास की सीजन 4 की टीशर्ट लांचिंग के पहले कप्तान करन शर्मा, मुख्य कोच और प्रबंधक ने बाबा विश्वनाथ का दर्शन पूजन किया। इस संबंध में टीम मैनेजमेंट के गौरव बत्रा ने बताया – इस बार काशी रुद्रास फिर चैंपियन होगा। आज हमने अपनी टीम की टी शर्ट का अनावरण काशी में किया है।
अगले साल काशी में होंगे हमारे मैच
गौरव ने बताया कि 14 अगस्त से यह टूर्नामेंट शुरू होगा। जिसको कानपुर और लखनऊ स्टेडियम में कराया जाएगा। यहां का स्टेडियम भी बहुत ही तेजी से बन रहा है। उम्मीद है अगली बार हमारे सभी मैच इसी स्टेडियम में कराए जाएंगे।
इसमें 6 टीमें हिस्सा लेती है। जिसमें गोरखपुर, वाराणसी, लखनऊ, कानपुर, मेरठ और नोएडा की टीमें हैं। वाराणसी प्रधानमंत्री की कल्पना से बन रहा स्टेडियम काबिले तारीफ़ है और हम अगली बार अपने सभी मैच यहां करवाने की कोशिश करेंगे।
मैच पास आएगा तो बनायेंगे स्ट्रेटजी
टीम काशी रुद्रास के कप्तान करन शर्मा ने बताया कि आज हम। लोगों ने अपनी टीम की टी शर्ट की लॉन्चिंग की है। हमने तैयारी पूरी की है और कब मैच करीब आयेगा तो अपनी स्ट्रेटजी तय करेंगे। इस बार भी पिछली बार कई तरह हम मैच में परफॉर्मेंस करेंगे और चैम्पियन बनेंगे।
करन शर्मा ने कहा बनारस में हर बार हमारे टीम मैनेजमेंट केमलॉग ट्रायल के लिए आते हैं। यहां 1200 से अधिक खिलाड़ी ट्रायल देते हैं। इस बार भी ट्रायल में कई खिलाड़ी चयनित हुए हैं जो हमारे साथ प्रैक्टिस कर रहे हैं। इसके अलावा बनारस के चार खिलाड़ी हमारी टीम में खेल रहे हैं ।



