चीफ एडिटर : अमर नाथ साहू

वाराणसी। पुलिस आयुक्त महोदय कमिश्नरट वाराणसी द्वारा कमिश्नरेट में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु दिये गये निर्देशों के अनुपालन में श्रीमान् पुलिस उपायुक्त, काशी जोन, कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देशन में व अपर पुलिस उपायुक्त, काशी जोन, कमिश्नरेट वाराणसी के पर्यवेक्षण में, सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज व प्रभारी निरीक्षक थाना चेतगंज के कुशल मार्गदर्शन में दिनांक-30.04.2026 को थाना चेतगंज पुलिस द्वारा आवेदक से वाद-विवाद करने एवं मौके पर ही मार-पीट पर उतारू होने वाले 02 अभियुक्तगण 1. अंकित कुमार पुत्र अशोक कुमार निवासी-जगदीशपुर थाना चोलापुर जनपद वाराणसी व 2. विकास पुत्र रविन्द्रनाथ निवासी ब्लाक नं0-64 रुम नं0-01 काशीराम आवास थाना शिवपुर जनपद वाराणसी को अन्तर्गत धारा 170 BNSS में गिरफ्तार किया गया तथा धारा 170/126/135 BNSS के अन्तर्गत चालानी रिपोर्ट तैयार कर पेशी हेतु माननीय न्यायालय विशेष कार्यपालक मजिस्ट्रेट/सहायक पुलिस आयुक्त नगर कमिश्नरेट वाराणसी के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण-
- अंकित कुमार पुत्र अशोक कुमार निवासी- जगदीशपुर थाना चोलापुर जनपद वाराणसी उम्र 19 वर्ष व 2. विकास पुत्र रविन्द्रनाथ निवासी ब्लाक नं0-64 रुम नं0-01 काशीराम आवास थाना शिवपुर वाराणसी उम्र-19 वर्ष
गिरफ्तारी का दिनांक, समय व स्थान – दिनांक: 30.04.2026 को स्थान- चौकाघाट चौराहा ।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण-
- प्र.नि. विजय कुमार शुक्ला थाना चेतगंज कमिश्नरेट वाराणसी।
- उ.नि. संदीप कुमार सिंह थाना चेतगंज कमिश्नरेट वाराणसी।
- आरक्षी संजय प्रताप थाना चेतगंज कमिश्नरेट वाराणसी।
- आरक्षी पुनीत कुमार थाना चेतगंज कमिश्नरेट वाराणसी



